X Monetization Update: एलन मस्क का बड़ा फैसला, अब कॉपी-पेस्ट कंटेंट से नहीं होगी कमाई

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) ने अपने मोनेटाइजेशन सिस्टम में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। एलन मस्क के नेतृत्व में अब क्लिकबेट, स्पैम और 'एंगेजमेंट फार्मिंग' करने वाले अकाउंट्स की कमाई पर रोक लगा दी गई है। नए नियमों के तहत अब केवल ओरिजिनल कंटेंट और ऑर्गेनिक इम्प्रेशंस को ही प्राथमिकता मिलेगी, जिससे असली क्रिएटर्स को अधिक फायदा होगा।

X Monetization Update

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अप्रैल 12, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

X Monetization Update: सोशल मीडिया की दुनिया में हलचल मचाते हुए एलन मस्क के नेतृत्व वाले प्लेटफॉर्म X ने अपने मोनेटाइजेशन सिस्टम (कमाई के नियमों) में आमूलचूल बदलाव करने की घोषणा की है। इस नई नीति का मुख्य उद्देश्य प्लेटफॉर्म पर कंटेंट की गुणवत्ता को सुधारना और ‘एंगेजमेंट फार्मिंग’ जैसी कुप्रथाओं पर लगाम लगाना है। अब केवल वही क्रिएटर्स पैसे कमा पाएंगे जो मौलिक और मूल्यवान जानकारी साझा करेंगे।

कंटेंट की गुणवत्ता और मौलिकता पर जोर

बताते चले कि, X अब ‘क्वालिटी ओवर क्वांटिटी’ के सिद्धांत पर काम करेगा। लंबे समय से आलोचना हो रही थी कि लोग केवल व्यूज और लाइक्स बटोरने के लिए निम्न स्तर के वायरल वीडियो या क्लिकबेट लेख पोस्ट कर रहे थे। मस्क का प्रशासन अब ऐसे कंटेंट को डाउनरैंक (Downrank) करेगा। नए एल्गोरिदम को इस तरह से तैयार किया गया है कि वह ओरिजिनल क्रिएटर्स को पहचान सके और उन्हें प्राथमिकता दे सके। इसका सीधा मतलब यह है कि दूसरों के कंटेंट को कॉपी-पेस्ट करने वालों के दिन अब लदने वाले हैं।

रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल में क्रांतिकारी बदलाव

कंपनी के प्रोडक्ट हेड निकिता बियर के अनुसार, एक्स अपने रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम को पूरी तरह से नया रूप दे रहा है। अब प्लेटफॉर्म उन क्रिएटर्स को अधिक वित्तीय रिवॉर्ड (पुरस्कार) देगा जो वास्तविक और उच्च गुणवत्ता वाला कंटेंट तैयार करते हैं। कंपनी ऐसे आधुनिक टूल्स विकसित कर रही है जो कंटेंट के असली स्रोत का पता लगा सकेंगे। अब केवल रीपोस्ट करने या दूसरों की पोस्ट पर कमेंट्री करने से होने वाली कमाई काफी सीमित हो जाएगी।

रिप्लाई स्पैम और फर्जी एंगेजमेंट पर लगाम

प्लेटफॉर्म ने एक कड़ा फैसला लेते हुए रिप्लाई सेक्शन से होने वाली कमाई को मोनेटाइजेशन के दायरे से बाहर कर दिया है। पहले क्रिएटर्स चर्चित पोस्ट्स के रिप्लाई में जाकर व्यूज बटोरते थे, जिससे स्पैम बढ़ता था। अब रिप्लाई पर मिलने वाले व्यूज को रेवेन्यू गणना में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके बजाय, अब होम टाइमलाइन पर मिलने वाले ऑर्गेनिक इम्प्रेशन (Organic Impressions) को ही असली आधार माना जाएगा।

कमाई के लिए अनिवार्य योग्यता और शर्तें

X से कमाई जारी रखने के लिए क्रिएटर्स को अब कुछ कड़े मापदंडों का पालन करना होगा:

  • यूजर के पास अनिवार्य रूप से प्रीमियम या प्रीमियम प्लस सब्सक्रिप्शन होना चाहिए।
  • कम से कम 500 फॉलोअर्स होने आवश्यक हैं।
  • पिछले तीन महीनों में कम से कम 5 मिलियन ऑर्गेनिक इम्प्रेशन हासिल करना जरूरी है।
  • विशेष रूप से, वेरिफाइड यूजर्स और प्रीमियम प्लस सब्सक्राइबर्स द्वारा देखे गए कंटेंट को अधिक वेटेज (Weightage) दिया जाएगा।

लोकल व्यूज प्रस्ताव पर फिलहाल रोक

हालाँकि चर्चा थी कि स्थानीय क्षेत्रों (Local Regions) के व्यूज को विज्ञापन राजस्व में अधिक महत्व दिया जाएगा, लेकिन एलन मस्क ने फिलहाल इस प्रस्ताव पर रोक लगा दी है। कंपनी का पूरा ध्यान फिलहाल वैश्विक स्तर पर कंटेंट की विश्वसनीयता (Credibility) बढ़ाने और क्रिएटर्स को बेहतर इकोसिस्टम प्रदान करने पर है ताकि ‘मेहनत करने वाले’ क्रिएटर्स को उनका वाजिब हक मिल सके।

2