Siwan Acid Attack: सीवान में खौफनाक वारदात, तेजाब से हमला कर शख्स को जिंदा जलाया

बिहार के सीवान के सरैया गांव में 30 वर्षीय युवक पर तेजाब से हमला कर उसे दुकान में बंद कर आग लगा दी गई। गंभीर रूप से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Siwan Acid Attack

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

नवम्बर 5, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Siwan Acid Attack: बिहार के सीवान जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र स्थित सरैया गांव में 30 वर्षीय युवक मोहम्मद नदीम हुसैन पर बेखौफ अपराधियों ने तेजाब डाल दिया और उसे दुकान के अंदर बंद कर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस अमानवीय घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल व्याप्त है।

दुकान में बंद कर वारदात को दिया अंजाम

Siwan Acid Attack
सीवान में खौफनाक वारदात

मृतक की बहन अफसाना खातून के अनुसार, घटना बीते बुधवार (4 नवंबर) की रात लगभग 8 बजे की है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां नदीम बेहद गंभीर अवस्था में तड़प रहा था। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

अस्पताल ले जाते समय नदीम ने अपनी बहन को बताया था कि इस जघन्य अपराध में तीन लोग शामिल थे। हालांकि, शरीर के अत्यधिक झुलस जाने और हालत बेहद नाजुक होने के कारण वह हमलावरों के नाम नहीं बता सका।

सड़क पर शव रखकर परिजनों का उग्र प्रदर्शन

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार को परिजन शव लेकर अलावलपुर पहुंचे। न्याय की मांग को लेकर आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन और हंगामा किया।

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग थी कि लापरवाही बरतने वाले जीबी नगर थानाध्यक्ष को तुरंत निलंबित किया जाए और हत्या में शामिल तीनों अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो। मृतक की बहन अफसाना ने स्पष्ट कहा कि जब तक सीवान के जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) खुद मौके पर आकर कार्रवाई का आश्वासन नहीं देते, तब तक वे सड़क से शव नहीं हटाएंगे।

मौके पर पहुंचे आलाधिकारी, कार्रवाई का दिया आश्वासन

Siwan Acid Attack
सीवान में खौफनाक वारदात

सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। सदर एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता और एसडीपीओ प्रांजल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने काफी देर तक परिजनों और स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और यातायात बहाल कराया। एसडीओ ने बताया कि मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को जल्द से जल्द चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बिहार में लगातार सामने आ रहे हैं तेजाब हमले के मामले

सीवान की इस खौफनाक घटना ने राज्य में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार में हाल के महीनों में एसिड अटैक की कई घटनाएं देखने को मिली हैं। एक युवती और महिला डॉक्टर पर तेजाब फेंकने की घटना सामने आई थी। समस्तीपुर में हुए एसिड अटैक में गंभीर रूप से झुलसे प्रवीण नारायण ने 22 अगस्त को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

Bihar MLC Election Result: कांग्रेस का स्ट्राइक रेट शून्य, RJD और जन सुराज ने एक-एक सीट प

2