अगले 12 महीनों तक इस मार्ग से नहीं होगा आवागमन, मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि GRG सर्कल और PM सर्कल के बीच स्थित पंडित पंत मार्ग 23 फरवरी (सोमवार) से लगभग एक साल के लिए बंद रहेगा। पुलिस के अनुसार, यहां ‘युगे युगीन भारत’ अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन के निर्माण का काम शुरू होने जा रहा है, जिसके चलते अगले 12 महीनों तक इस मार्ग पर आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यह फैसला सुरक्षा और निर्माण कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए लिया गया है। इस बंदी का सबसे ज्यादा असर लुटियंस दिल्ली (सेंट्रल दिल्ली) से आने-जाने वाले लोगों

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

नई दिल्ली

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि GRG सर्कल और PM सर्कल के बीच स्थित पंडित पंत मार्ग 23 फरवरी (सोमवार) से लगभग एक साल के लिए बंद रहेगा। पुलिस के अनुसार, यहां ‘युगे युगीन भारत’ अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन के निर्माण का काम शुरू होने जा रहा है, जिसके चलते अगले 12 महीनों तक इस मार्ग पर आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यह फैसला सुरक्षा और निर्माण कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए लिया गया है।

इस बंदी का सबसे ज्यादा असर लुटियंस दिल्ली (सेंट्रल दिल्ली) से आने-जाने वाले लोगों पर पड़ेगा, क्योंकि यह इलाका राजधानी का प्रमुख प्रशासनिक और यातायात केंद्र है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर जांच लें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने GRG सर्कल और PM सर्कल के बीच पंडित पंत मार्ग बंद होने के कारण लोगों को होने वाली असुविधा से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्गों की सलाह जारी की है। पुलिस के अनुसार, गोल डाक खाना से पंडित पंत मार्ग की ओर आने वाले वाहन चालक डॉ. बिशंबर दास मार्ग का उपयोग करें। इसके बाद वे गुरुद्वारा रकाबगंज रोड (GRG रोड) की ओर बढ़ते हुए चर्च रोड पहुंचने के लिए चर्च लेन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी तरह, चर्च रोड से आने वाली गाड़ियों को GRG रोड, तालकटोरा रोड होते हुए पंडित पंत मार्ग की दिशा में जाने के लिए संबंधित लेन लेने की सलाह दी गई है।

इलाके में भीड़ कम करने और ट्रैफिक को सुचारु बनाए रखने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं। पुलिस के अनुसार वाहन चालक संसद मार्ग, पटेल चौक गोल चक्कर, अशोक रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, बिशंबर दास रोड, गुरुद्वारा रकाब गंज रोड और महादेव रोड जैसे मार्गों का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, ISBT, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की ओर जाने वाले यात्रियों को विशेष सलाह दी गई है कि वे यातायात प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें और अपनी यात्रा की योजना सावधानी से बनाएं, ताकि किसी भी प्रकार की देरी या असुविधा से बचा जा सके।

एडवाइजरी में सुझाए गए मार्ग
गोल डाक खाना से PP मार्ग की ओर आने वाले वाहन: डॉ. बिशंबर दास मार्ग से होते हुए गुरुद्वारा रकाबगंज रोड (GRG रोड) जाएं और फिर चर्च लेन के जरिए चर्च रोड की ओर बढ़ें।

चर्च रोड की ओर से आने वाले वाहन: चर्च लेन का उपयोग करते हुए GRG रोड, तालकटोरा रोड और आगे पंडित पंत मार्ग की दिशा में जा सकते हैं।

ये सड़क रहेगी बंद
GRG सर्कल और PM सर्कल के बीच पंडित पंत मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सुझाए गए वैकल्पिक मार्ग
यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने संसद मार्ग, पटेल चौक गोल चक्कर, अशोक रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, बिशंबर दास रोड, गुरुद्वारा रकाब गंज रोड और महादेव रोड जैसे रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

पुलिस की अपील
एडवाइजरी में यात्रियों से प्रभावित हिस्से से बचकर या उसे बायपास करके गुजरने की अपील की गई है। साथ ही सुरक्षित और आसान यात्रा के लिए लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे मेट्रो और बस का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी गई है।

 

Leave a Comment

2