Toxic Advance Booking: ‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग में मचाई तबाही, ‘बॉर्डर 2’ को पछाड़ा; अब ‘धुरंधर 2’ की बारी

Toxic Advance Booking: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने ‘बॉर्डर 2’ के प्री-सेल आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। अब इसकी नजर ‘धुरंधर 2’ के बड़े रिकॉर्ड पर है। रिलीज में अभी समय बाकी है, ऐसे में मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग में मचाई तबाही

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 22, 2026

Toxic Advance Booking: साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं। महंगी टिकटों के बावजूद सिनेमाघरों में पहले दिन के शो तेजी से भर रहे हैं। फिल्म की प्री-सेल ने कई बड़ी फिल्मों के एडवांस कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या रिलीज से पहले ‘टॉक्सिक’ ‘धुरंधर 2’ के प्री-सेल रिकॉर्ड को भी मात दे पाएगी?

Arjun Bijlani: अर्जुन बिजलानी की कार हादसे का शिकार, एक्टर सुरक्षित, नहीं

एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार सुबह 8 बजे तक ‘टॉक्सिक’ के लिए देशभर में सभी भाषाओं को मिलाकर करीब 9,056 शो उपलब्ध थे। इनमें अब तक लगभग 2 लाख 53 हजार 667 टिकटों की प्री-सेल हो चुकी थी। बिना ब्लॉक सीटों को शामिल किए फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करीब 10.95 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं ब्लॉक सीटों को जोड़ने पर इसकी प्री-सेल कमाई लगभग 18.28 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।भाषा के हिसाब से देखें तो कन्नड़ वर्जन से करीब 7.20 करोड़ रुपये और हिंदी वर्जन से लगभग 3.70 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है। बाकी कमाई तमिल, तेलुगु और मलयालम वर्जन से आई है।

Border 2 को भी छोड़ा पीछे

‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग ने रिलीज से पहले ही कई चर्चित फिल्मों को पीछे कर दिया है। फिल्म ने कुछ ही समय में ‘आवारापन 2’ के करीब 8.57 करोड़ रुपये के प्री-सेल कलेक्शन को पार कर लिया। इसके बाद ‘टॉक्सिक’ ने सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के एडवांस बुकिंग आंकड़ों को भी पीछे छोड़ दिया। ‘बॉर्डर 2’ ने बिना ब्लॉक सीटों के करीब 12.5 करोड़ रुपये और ब्लॉक सीटों को मिलाकर लगभग 17.5 करोड़ रुपये की प्री-सेल दर्ज की थी।

अब नजर ‘धुरंधर 2’ के रिकॉर्ड पर

एडवांस बुकिंग के मामले में अब ‘टॉक्सिक’ के सामने सबसे बड़ी चुनौती ‘धुरंधर 2’ का आंकड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने बिना ब्लॉक सीटों के करीब 53 करोड़ रुपये की प्री-सेल दर्ज की थी। खास बात यह है कि ‘टॉक्सिक’ की रिलीज में अभी चार दिन बाकी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसकी एडवांस बुकिंग और तेज हो सकती है। अगर टिकट बिक्री की रफ्तार इसी तरह बनी रही तो फिल्म ‘धुरंधर 2’ के आंकड़े के करीब पहुंच सकती है।

भारत में बिना कट के मिली रिलीज की मंजूरी

‘टॉक्सिक’ को भारत में ‘A’ सर्टिफिकेट दिया गया है। इसका मतलब है कि फिल्म को केवल वयस्क दर्शक ही सिनेमाघरों में देख सकेंगे। हालांकि खास बात यह है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को बिना किसी कट के मंजूरी दी है। ब्रिटेन में भी फिल्म को 18 रेटिंग मिली है, जो वहां की सख्त कैटेगरी में आती है।

Govinda Marriage: 62 की उम्र में गोविंदा फिर लेंगे सात फेरे? इस अभिनेत्री का

26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म का निर्माण वेंकट के. नारायण और यश ने केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले किया है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और एडवांस बुकिंग के मौजूदा रुझान ने इसकी बॉक्स ऑफिस ओपनिंग को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ा दी हैं।