Govinda Marriage: 62 की उम्र में गोविंदा फिर लेंगे सात फेरे? इस अभिनेत्री का नाम आया सामने

62 साल की उम्र में गोविंदा की दूसरी शादी की चर्चा ने बॉलीवुड में हलचल बढ़ा दी है। पत्नी सुनीता आहूजा से जुड़े विवाद के बीच एक नई अभिनेत्री का नाम सामने आया है। आखिर कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार और क्यों जोड़ा जा रहा उनका नाम गोविंदा से? जानिए पूरी कहानी।

62 की उम्र में गोविंदा फिर लेंगे सात फेरे?

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 21, 2026

Govinda Marriage: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पत्नी सुनीता आहूजा से जुड़े तलाक के विवाद के बीच अब उनके दूसरी शादी करने की खबरों ने नया मोड़ ला दिया है। दावा किया जा रहा है कि गोविंदा का नाम उनकी आने वाली फिल्म की अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है।हालांकि, दोनों के रिश्ते या शादी की योजना को लेकर अभी तक गोविंदा की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

बोल्ड रोल के लिए अड़ीं सई ताम्हणकर, इंटीमेट सीन पर नहीं हुई झिझक; बोलीं- परिवार को लगा धक्का

तलाक की अर्जी वापस लेने के बाद शुरू हुआ नया विवाद

आपको बता दें कि, हाल ही में सुनीता आहुजा ने गोविंगा के साथ तलाक की अर्जी वापस ले ली थी। इसके बाद मुंबई में राखी सावंत से फोन पर बातचीत के दौरान सुनीत के कथित तौर पर गोविंदा की दूसरी शादी की योजना का जिक्र किया। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान फोन स्पीकर पर था और वहां मौजूद कुछ लोगों ने भी यह बात सुन ली। इसके बाद यह चर्चा तेजी से सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में फैल गई। सुनीता के मुताबिक, उन्होंने तलाक का मामला वापस लेने का फैसला इसलिए किया क्योंकि कथित तौर पर गोविंदा किसी दूसरी महिला से शादी करने की योजना बना रहे हैं।

कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार?

आपको बता दें कि, गोविंदा का नाम जिस अभिनेत्री के साथ जोड़ा जा रहा है, उनका नाम कोमल रानी स्वर्णकार बताया जा रहा है। वह बॉलीवुड में अपेक्षाकृत नया चेहरा हैं और गोविंदा की आगामी फिल्म ‘रूपा’ से जुड़ी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोमल उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं। उनके परिवार, शिक्षा और निजी जिंदगी को लेकर सार्वजनिक रूप से ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनकी उम्र को लेकर भी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर कोमल सक्रिय रहती हैं और अपनी तस्वीरें व वीडियो पोस्ट करती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 15 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स बताए जाते हैं।

गोविंदा और कोमल के अफेयर की चर्चा क्यों?

गोविंदा ने जुलाई में कोमल को अपनी फिल्म ‘रूपा’ की नई को-स्टार के तौर पर मीडिया के सामने पेश किया था। इसके बाद दोनों को एक साथ एयरपोर्ट पर भी देखा गया। यहीं से दोनों के बीच रिश्ते की अटकलें तेज हुईं। हालांकि, साथ नजर आने और सोशल मीडिया चर्चाओं के अलावा दोनों के रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सुनीता के पुराने बयान से फिर जुड़ा नाम

कोमल का नाम इससे पहले भी सुनीता आहूजा के एक बयान के कारण चर्चा में आया था। जनवरी में एक इंटरव्यू के दौरान सुनीता ने ‘कोमल’ नाम का जिक्र होने पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने वाली कुछ नई अभिनेत्रियों को लेकर भी तीखी टिप्पणी की थी। बाद में जब गोविंदा ने कोमल रानी स्वर्णकार के साथ ‘रूपा’ की घोषणा की, तो सोशल मीडिया यूजर्स ने पुराने बयान को इस अभिनेत्री से जोड़ना शुरू कर दिया।

एयरपोर्ट वीडियो के बाद बढ़ा विवाद

गोविंदा और कोमल के एयरपोर्ट पर साथ नजर आने के बाद विवाद और बढ़ गया। सुनीता ने पैपराजी से बातचीत में कथित तौर पर गोविंदा और कोमल के रिश्ते पर सवाल उठाए थे। इसके बाद गोविंदा ने भी सुनीता के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए सार्वजनिक तौर पर भाषा पर संयम बरतने की सलाह दी थी।

‘रूपा’ से वापसी करेंगे गोविंदा

निजी जिंदगी में चल रही चर्चाओं के बीच गोविंदा अब फिल्मों में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। करीब सात साल बाद वह ‘रूपा’ के जरिए बड़े पर्दे पर लौटने वाले हैं।फिल्म में कोमल रानी स्वर्णकार मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। गोविंदा इस प्रोजेक्ट से बतौर अभिनेता के साथ-साथ निर्माता के तौर पर भी जुड़े हुए हैं। फिलहाल दूसरी शादी और कथित रिश्ते से जुड़ी खबरों पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

फैमिली कोर्ट के बाहर दिखीं सुनीता आहूजा, बेटे यश ने संभाला; तलाक की अटकलें