
IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ की है। क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत ने 226 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने यह मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम किया। न्यूजीलैंड की धरती पर टी20 इंटरनेशनल में भारत का यह सबसे बड़ा रन चेज बताया गया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर की शानदार बल्लेबाजी

बताते चले कि, 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में ही टीम इंडिया का स्कोर 90 रन के पार पहुंच गया। संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 67 रन बनाए। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 28 गेंदों में 42 रनों की अहम पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के प्रदर्शन ने भारत को लक्ष्य के करीब पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।
अभिषेक शर्मा की तूफानी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई टीम इंडिया
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, भारत की शुरुआत देखकर लग रहा था कि टीम आसानी से लक्ष्य हासिल कर लेगी। अभिषेक शर्मा ने महज 12 गेंदों में 29 रन ठोक दिए। उनकी पारी में दो चौके और तीन छक्के शामिल रहे। हालांकि, इसके बाद भारतीय बल्लेबाजी की रफ्तार धीमी पड़ गई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा 11 गेंदों में सिर्फ छह रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद संजू सैमसन भी पवेलियन लौट गए।
ईशान किशन और तिलक वर्मा नहीं दिखा सके दम

भारत की मुश्किलें तब और बढ़ गईं, जब पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन केवल एक रन बनाकर आउट हो गए। लगातार विकेट गिरने से मुकाबले में न्यूजीलैंड की पकड़ मजबूत होने लगी। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत के हाथ से जीत निकल सकती है। ऐसे दबाव भरे मौके पर टीम को ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी, जो तेजी से रन बनाकर मैच का रुख बदल सके।
अक्षर पटेल ने संभाली पारी, नमन धीर ने पलटी बाजी
मुश्किल समय में अक्षर पटेल को बल्लेबाजी के लिए ऊपर भेजा गया। उन्होंने 14 गेंदों में 24 रन बनाकर टीम को जरूरी गति दी। इसके बाद नमन धीर ने मोर्चा संभाला और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नमन ने महज 15 गेंदों में नाबाद 42 रन ठोक दिए। उनकी पारी में पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। नमन की आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच का पूरा रुख बदल दिया।
आखिरी ओवर में भारत की जीत

नमन धीर ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। भारत ने दो गेंद शेष रहते 226 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। नितीश कुमार रेड्डी दो रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स की नाबाद 80 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में चार विकेट खोकर 225 रन बनाए थे। भारतीय गेंदबाजों को इस मुकाबले में काफी रन पड़े, लेकिन बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करके टीम को जीत दिला दी।
पांच मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे
पहले टी20 में मिली इस जीत से भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए बीच में लड़खड़ाने के बावजूद टीम ने आखिरी तक हार नहीं मानी। संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर की पारियों के बाद नमन धीर की विस्फोटक बल्लेबाजी मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट रही। अब भारतीय टीम की नजर सीरीज के अगले मुकाबले में भी जीत दर्ज करके बढ़त मजबूत करने पर होगी।











