पंजाब में 11-12 जुलाई को SIR स्पेशल कैंप, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और सुधार का मिलेगा अवसर

जालंधर/चंडीगढ़ पंजाब भर में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के तहत घर-घर जाकर गणना फॉर्म भरने की कार्रवाई प्रगति पर है और यह कार्य 24 जुलाई तक जारी रहेगा। इस प्रक्रिया को और अधिक सुचारू बनाने के लिए 11 और 12 जुलाई को सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक प्रदेश भर के सभी पोलिंग बूथों पर 2 दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिससे मतदाता अपने गणना फॉर्म भर सकते हैं और जमा करवा सकते हैं। प्रदेश के मतदाताओं को इन शिविरों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी (सी.ई.ओ.)

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 11, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

जालंधर/चंडीगढ़
पंजाब भर में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के तहत घर-घर जाकर गणना फॉर्म भरने की कार्रवाई प्रगति पर है और यह कार्य 24 जुलाई तक जारी रहेगा। इस प्रक्रिया को और अधिक सुचारू बनाने के लिए 11 और 12 जुलाई को सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक प्रदेश भर के सभी पोलिंग बूथों पर 2 दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिससे मतदाता अपने गणना फॉर्म भर सकते हैं और जमा करवा सकते हैं।

प्रदेश के मतदाताओं को इन शिविरों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी (सी.ई.ओ.) पंजाब अनिंदिता मित्रा ने कहा कि यदि आपने अभी तक अपना गणना फॉर्म नहीं भरा है, तो तुरंत अपने बूथ लैवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) से संपर्क करें या इस विशेष शिविर के दौरान अपने निकटतम पोलिंग बूथ पर जाएं।

3 अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र मतदाता का शामिल होना सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों की सक्रिय जन भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बूथ लैवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) इस प्रक्रिया में मतदाताओं की सहायता के लिए सभी निर्धारित पोलिंग बूथों पर मौजूद रहेंगे।

2