करनाल में SIR अभियान तेज, 14 जुलाई तक सत्यापन पूरा करने का लक्ष्य

घरौंडा/करनाल. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्वाचन विभाग के अनुसार 14 जुलाई तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए सभी बूथ लेवल अधिकारियों को तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसको लेकर अब बीएलओ से मतदाता भी संपर्क साध रहे हैं कि वे प्रक्रिया से जुड़कर अपनी वोटो का सत्यापन करवाए। अधिकारियों के अनुसार घरौंडा क्षेत्र में अभी तक 73 प्रतिशत कार्य हो चुका है। एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन और आवश्यक जानकारी एकत्र की जा रही है। अंतिम तिथि 14 जुलाई

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 10, 2026

घरौंडा/करनाल.

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्वाचन विभाग के अनुसार 14 जुलाई तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए सभी बूथ लेवल अधिकारियों को तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिसको लेकर अब बीएलओ से मतदाता भी संपर्क साध रहे हैं कि वे प्रक्रिया से जुड़कर अपनी वोटो का सत्यापन करवाए। अधिकारियों के अनुसार घरौंडा क्षेत्र में अभी तक 73 प्रतिशत कार्य हो चुका है। एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन और आवश्यक जानकारी एकत्र की जा रही है। अंतिम तिथि 14 जुलाई नजदीक होने के कारण बीएलओ के पास लोगों की काफी मतदाता आ रहे है।बड़ी संख्या में मतदाता अपने दस्तावेज जमा कराने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराने के लिए पहुंच रहे हैं।

निर्वाचन विभाग ने पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपने आवश्यक दस्तावेज जमा कराकर एसआईआर प्रक्रिया पूरी करें, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अभिभावकों को गणना प्रपत्र 14 जुलाई तक भरकर वापिस जमा कराने के बारे में प्रेरित किया।