Ramayana Box Office Collection: 2 बजे तक ‘रामायण’ की कमाई ने चौंकाया, टूट गए 11 फिल्मों के रिकॉर्ड

'रामायण' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने पहले दिन शानदार कमाई करते हुए 11 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए और नया इतिहास रच दिया।

Ramayana Box Office Collection

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

नवम्बर 5, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त पकड़ मजबूत कर ली है। दर्शकों और समीक्षकों की तरफ से फिल्म को बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह भव्य फिल्म अपने ओपनिंग डे से ही कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित करती दिख रही है।

Jailer 2 OTT Release: रजनीकांत की जेलर 2 की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने, जानिए कब देख

दर्शकों में दिखा भारी उत्साह और तारीफें

Ramayana Box Office Collection
2 बजे तक ‘रामायण’ की कमाई ने चौंकाया

फिल्म की रिलीज के साथ ही थिएटर्स में दर्शकों का हुजूम देखने को मिल रहा है। पर्दे पर रावण की भूमिका में यश की अदाकारी को बहुत सराहा जा रहा है। विशेष रूप से रावण और जटायु के बीच का युद्ध दृश्य दर्शकों को रोमांचित कर रहा है और सिनेमाघरों में तालियों की गूंज सुनाई दे रही है। रणबीर कपूर की एक्टिंग और भगवान राम के रूप में उनकी गरिमा की भी चारों ओर प्रशंसा हो रही है।

2 बजे तक का कमाई का आंकड़ा और शोज

सैकनिल्क (Sacnilk) के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अपनी रिलीज के दिन दोपहर 2 बजे तक ही 22.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज कर लिया है। वहीं, अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 26.67 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म को देशभर में कुल 11,621 शोज मिले हैं, जिससे इसकी व्यापक पहुंच का अंदाजा लगाया जा सकता है।

भाषावार (Language-wise) कलेक्शन का ब्रेकअप

Ramayana Box Office Collection
2 बजे तक ‘रामायण’ की कमाई ने चौंकाया

फिल्म को देशभर की अलग-अलग भाषाओं में जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। हिंदी बेल्ट में फिल्म ने सबसे अधिक कमाई की है। 9,404 शोज के साथ फिल्म ने दोपहर 2 बजे तक 16.04 करोड़ रुपये जुटाए। यश की मौजूदगी के कारण कन्नड़ मार्केट में भी फिल्म का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। 649 शोज के साथ इसने 3.02 करोड़ रुपये बटोरे। 873 शोज के माध्यम से फिल्म ने 2.27 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तमिल भाषा में (442 शोज) 88 लाख रुपये और मलयालम भाषा में (253 शोज) 39 लाख रुपये का कलेक्शन दर्ज हुआ।

2026 की 10 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड ध्वस्त

अपनी इस तूफानी शुरुआत के साथ ही ‘रामायण’ ने साल 2026 में रिलीज हुई कई चर्चित फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। जिन फिल्मों के रिकॉर्ड टूटे हैं, उनमें शामिल हैं:

भूत बंगला: 18.31 करोड़

द ओडिसी: 16.07 करोड़

धमाल: 15.5 करोड़

कॉकटेल 2: 14.1 करोड़

राजा शिवाजी: 12.4 करोड़

अल्फा: 9.25 करोड़

है जवानी तो इश्क होना है: 8.65 करोड़

द वन: 8.12 करोड़

इक्कीस: 7.28 करोड़

पति पत्नी और वो दो: 4.38 करोड़

फिल्म की स्टार कास्ट और मेकर्स

Ramayana Box Office Collection
2 बजे तक ‘रामायण’ की कमाई ने चौंकाया

नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित इस महाकाव्य पर आधारित फिल्म में भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों की टोली नजर आ रही है। भगवान राम के मुख्य किरदार में रणबीर कपूर और माता सीता के रूप में साई पल्लवी हैं। इसके अतिरिक्त रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं। विशेष बात यह है कि रामानंद सागर की पौराणिक ‘रामायण’ में राम का अमर किरदार निभाने वाले अरुण गोविल इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

फिल्म के ओपनिंग डे का अंतिम और सटीक बॉक्स ऑफिस आंकड़ा रात साढ़े 10 बजे तक सामने आएगा, लेकिन शुरुआती रफ्तार देखकर साफ है कि यह फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई की तरफ बढ़ रही है।

Ramayana Advance Booking: रणबीर कपूर की रामायण का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग में

2