37 दिन बाद बहाल हुई बस्तर की रेल सेवा, यात्रियों को मिली राहत

जगदलपुर. बस्तर के रेल यात्रियों का लंबा इंतजार अब खत्म होने लगा है, लेकिन ट्रेन पकड़ने के लिए अब पुरानी समय सारणी पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है. केके रेललाइन पर भूस्खलन के कारण बाधित यात्री परिवहन धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है. 25 सितंबर को मल्लीगुड़ा और जरति के बीच हुए भूस्खलन ने रेल संपर्क रोक दिया था. इसके बाद ट्रेनों को दोबारा चलाने की तैयारी हुई, लेकिन चक्रवाती तूफान के कारण बहाली की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी. अब समलेश्वरी और हीराखंड एक्सप्रेस का परिचालन 1 नवंबर से शुरू हो रहा है. वहीं राउरकेला इंटरसिटी और नाइट एक्सप्रेस

Wrriten By :

Editor

Published On :

नवम्बर 1, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

जगदलपुर.

बस्तर के रेल यात्रियों का लंबा इंतजार अब खत्म होने लगा है, लेकिन ट्रेन पकड़ने के लिए अब पुरानी समय सारणी पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है. केके रेललाइन पर भूस्खलन के कारण बाधित यात्री परिवहन धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है.

25 सितंबर को मल्लीगुड़ा और जरति के बीच हुए भूस्खलन ने रेल संपर्क रोक दिया था. इसके बाद ट्रेनों को दोबारा चलाने की तैयारी हुई, लेकिन चक्रवाती तूफान के कारण बहाली की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी. अब समलेश्वरी और हीराखंड एक्सप्रेस का परिचालन 1 नवंबर से शुरू हो रहा है. वहीं राउरकेला इंटरसिटी और नाइट एक्सप्रेस 4 नवंबर से फिर पटरी पर लौटेंगी. राहत के साथ रेलवे ने तीन एक्सप्रेस ट्रेनों की समय सारणी में भी बदलाव किया है.

जगदलपुर से राउरकेला इंटरसिटी अब दोपहर 2:10 के बजाय 2 बजे रवाना होगी. नाइट एक्सप्रेस शाम 7:50 के बजाय 6:45 बजे ही जगदलपुर से छूटेगी. वहीं समलेश्वरी एक्सप्रेस का प्रस्थान समय सुबह 5:32 से बदलकर 5:20 बजे कर दिया गया है. ऐसे में यात्रियों को सफर से पहले नई समय सारणी की जानकारी लेना जरूरी होगा.

2