अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 280 मामलों में जब्त ड्रग्स नष्ट; CP बोले- ड्रोन तस्करी सबसे बड़ी चुनौती

अमृतसर  अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई खन्ना पेपर मिल में ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में की गई।  उन्होंने बताया कि जिन 280 मामलों में जब्त नशीले पदार्थों का निपटारा किया गया, उनमें 12.9 किलोग्राम हेरोइन, लाखों नशीले कैप्सूल व गोलियां, 4.38 लाख ग्राम से अधिक नशीला पाउडर, 12 किलोग्राम पोस्त, 3.15 किलोग्राम स्मैक के अलावा चरस, गांजा, भांग और अन्य मादक पदार्थ शामिल थे। ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती: गुरप्रीत सिंह भुल्लर पुलिस

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 11, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

अमृतसर 
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई खन्ना पेपर मिल में ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में की गई। 

उन्होंने बताया कि जिन 280 मामलों में जब्त नशीले पदार्थों का निपटारा किया गया, उनमें 12.9 किलोग्राम हेरोइन, लाखों नशीले कैप्सूल व गोलियां, 4.38 लाख ग्राम से अधिक नशीला पाउडर, 12 किलोग्राम पोस्त, 3.15 किलोग्राम स्मैक के अलावा चरस, गांजा, भांग और अन्य मादक पदार्थ शामिल थे।

ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती: गुरप्रीत सिंह भुल्लर
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए होने वाली नशा तस्करी पंजाब पुलिस के सामने बड़ी चुनौतियों में से एक है। इसके बावजूद अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ कर नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है।

मादक पदार्थों को सुरक्षित रखने में भी सुविधा होगी
एक जनवरी 2026 से अब तक कुल 2,176 एनडीपीएस मामलों में जब्त नशीले पदार्थों का कानूनी प्रक्रिया के तहत निपटारा किया जा चुका है। इससे पुलिस थानों और मालखानों में जगह खाली हुई है और भविष्य में जब्त किए जाने वाले मादक पदार्थों को सुरक्षित रखने में भी सुविधा होगी।

अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा
यह पूरी कार्रवाई ड्रग डिस्पोजल कमेटी के चेयरमैन डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदर पाल सिंह, एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन जगविंदर सिंह, एसीपी डिटेक्टिव इंद्रजीत सिंह और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में कानूनी प्रोटोकॉल के तहत पूरी की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

2