Uttarakhand News: कुमाऊं द्वार महोत्सव में मैथिली ठाकुर का खास अंदाज, सीएम धामी से क्या बोलीं?

हल्द्वानी के कुमाऊं द्वार महोत्सव में मैथिली ठाकुर ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को अपना बड़ा भाई बताया। उन्होंने कहा कि धामी के नाम की गूंज बिहार तक सुनाई देती है। गायिका ने मुख्यमंत्री के लिए खास गीत भी गाया। आखिर उनकी प्रस्तुति में ऐसा क्या खास रहा कि दर्शक झूम उठे?

कुमाऊं द्वार महोत्सव में मैथिली ठाकुर का खास अंदाज

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अक्टूबर 26, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित कुमाऊं द्वार महोत्सव में जानी-मानी गायिका और बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। रविवार शाम एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना बड़ा भाई बताया। मैथिली ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नाम और उनके विकास कार्यों की चर्चा बिहार तक होती है। उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधि बनने के बाद वह मुख्यमंत्री से जनहित में काम करने की प्रेरणा लेती हैं।

Uttarakhand News: हल्द्वानी में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं,

सीएम धामी को बताया बड़ा भाई, विकास कार्यों की तारीफ

सीएम धामी को बताया बड़ा भाई, विकास कार्यों की तारीफ
सीएम धामी को बताया बड़ा भाई, विकास कार्यों की तारीफ

कार्यक्रम के दौरान मैथिली ठाकुर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति अपनापन जताते हुए उन्हें अपना बड़ा भाई कहा। उन्होंने कहा कि धामी के नाम की गूंज बिहार सहित देश के विभिन्न हिस्सों में सुनाई देती है। मैथिली ने बताया कि राजनीति में आने के बाद उनकी जिम्मेदारियां बढ़ी हैं और वह सीखना चाहती हैं कि जनता के हित में किस तरह काम किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यों का उल्लेख करते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।

उत्तराखंड के रंग में रंगीं गायिका

शरद पूर्णिमा की शाम हल्द्वानी के मैदान में मैथिली ठाकुर ने अपनी सुरीली आवाज से माहौल को संगीतमय बना दिया। उन्होंने ‘सुआ रे सुआ बनखंडी सुआ’, ‘धामी रे धाकड़ धामी रे’ और लोकप्रिय कुमाऊंनी गीत ‘बेड़ू पाको बारोमासा’ जैसे गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति पर मौजूद दर्शक झूमते नजर आए। कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और संगीत की झलक देखने को मिली।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

मुख्यमंत्री के लिए गाया खास गीत

मुख्यमंत्री के लिए गाया खास गीत
मुख्यमंत्री के लिए गाया खास गीत

मैथिली ठाकुर ने दर्शकों की फरमाइश पर मुख्यमंत्री धामी के लिए विशेष गीत भी गाया। उन्होंने ‘भैय्या हमार सीएम होइहे, उसे ऊपर पीएम होइहे’ गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। इसके अलावा उन्होंने ‘राम जी से पूछे जनकपुर के नारी’ गीत भी सुनाया। गायिका ने मिथिला की परंपराओं का जिक्र करते हुए कहा कि वहां रामजी की बरात में आए लोगों के साथ प्रेम और हंसी-मजाक का खास रिश्ता निभाया जाता है। इसी भावना से उन्होंने मुख्यमंत्री को भी गीत सुनाया।

उत्तराखंड आकर महसूस होता है अपनापन: मैथिली ठाकुर

मैथिली ठाकुर ने उत्तराखंड और मिथिला की सांस्कृतिक परंपराओं के बीच भावनात्मक जुड़ाव का उल्लेख किया। पारंपरिक पिछौड़ा ओढ़े नजर आईं गायिका ने कहा कि उत्तराखंड में बेटियों को भगवती देवी के रूप में सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जब भी वह मिथिला से उत्तराखंड आती हैं, उन्हें यहां बेहद अपनापन महसूस होता है और ऐसा लगता है मानो उनके भीतर भगवती का वास हो।

बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति और कलाकारों का सम्मान

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी के सामने वैदेही दिगारी के नेतृत्व में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान विनोद कापड़ी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पायर’ का ट्रेलर भी लॉन्च किया गया। साथ ही गोविंद दिगारी और खुशी दिगारी के गीत ‘खटाई बना छू’ का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ऐपण गर्ल भावना भारती, रिकॉर्डिस्ट सागर शर्मा, संगीतकार संजय गोस्वामी और मशकबीन वादक सुरेश जोशी को सम्मानित किया। कुमाऊं द्वार महोत्सव में संगीत, संस्कृति और सम्मान का सुंदर संगम देखने को मिला।

Uttarakhand News: गैरसैंण में धामी सरकार और विपक्ष आमने-सामने, सात