Kal Ka Mausam: लू और बारिश का कहर एक साथ! देश के कई राज्यों में मौसम का अलर्ट

कल के मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी हुआ है जहां देश के कई राज्यों में एक साथ लू और भारी बारिश का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाएं और आंधी-तूफान भी चल सकते हैं जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 24, 2026

Kal Ka Mausam: भारत के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है। एक तरफ उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का असर बढ़ता जा रहा है, तो दूसरी ओर पूर्वोत्तर और कुछ पूर्वी राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

Weather Update: यूपी में ‘कुदरत का कहर’ बांदा में पारा 45 पार, जानें लखनऊ में कब बरसेगी राहत की बूंदें!

12 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

IMD के अनुसार, देश के करीब 12 राज्यों में आने वाले दिनों में तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। इन क्षेत्रों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 25 से 28 अप्रैल के बीच मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा। झारखंड में 26 अप्रैल को ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। वहीं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में इस सप्ताह भारी बारिश और तूफानी मौसम देखने को मिल सकता है।

उत्तर भारत में लू का कहर जारी

उत्तर भारत में लू का कहर जारी
उत्तर भारत में लू का कहर जारी

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में अगले 3 से 4 दिनों तक भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। इन इलाकों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कई जगहों पर रात के समय भी गर्मी का असर बना रह सकता है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल रही है।

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से हाल बेहाल

राजधानी दिल्ली में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां पारा 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 25 से 27 अप्रैल तक लू चलने की संभावना के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हालांकि 27 अप्रैल के बाद हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम में थोड़ी राहत मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश में भी लू का असर

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का असर बना रहेगा। कई इलाकों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 24 से 27 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया गया है। 28 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं और 28 से 30 अप्रैल के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

बिहार में दो तरह का मौसम

बिहार में अगले चार दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 24 और 25 अप्रैल को लू का असर रहेगा, जबकि 26 और 27 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में आंधी-तूफान का असर देखने को मिल सकता है।

उत्तराखंड में मिला-जुला मौसम

उत्तराखंड में मौसम फिलहाल स्थिर है। मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ रही है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम सुहाना बना हुआ है।
IMD के अनुसार 24 से 30 अप्रैल के बीच कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना भी बनी हुई है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम में बदलाव के संकेत

हिमाचल प्रदेश में भी मौसम बदलने वाला है। 25 अप्रैल को कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
28 से 30 अप्रैल के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। शिमला, मनाली, धर्मशाला, मंडी और चंबा जैसे क्षेत्रों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।