Uttarakhand News: उत्तराखंड के सात जिलों में विकास की नई रफ्तार, धामी सरकार ने मंजूर किए करोड़ों रुपये

उत्तराखंड में धामी सरकार ने विकास कार्यों के लिए 22.15 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। देहरादून, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी में 26 परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। कहीं सड़कें बनेंगी तो कहीं हैंडपंप और स्ट्रीट लाइट लगेंगी। जानिए आपके जिले को क्या मिला।

उत्तराखंड के सात जिलों में विकास की नई रफ्तार

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

नवम्बर 4, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए सीएम धामी ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में कुल 26 विकास और निर्माण कार्यों के लिए 22 करोड़ 15 लाख 32 हजार रुपए की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है। इन परियोजनाओं में सड़क और नाली निर्माण, सुरक्षात्मक कार्य, पेयजल व्यवस्था, तारबाड़, धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और विद्युत सुविधाओं का विस्तार शामिल है।

देहरादून में मसूरी विधानसभा क्षेत्र को 8.96 करोड़

स्वीकृत योजनाओं में सबसे बड़ा हिस्सा देहरादून जनपद के मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए रखा गया है। यहां विभिन्न स्थानों पर करीब 8.96 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी मिली है। आरकेडिया के मिठ्ठी बेहड़ी में आंतरिक सड़क, नाली और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 89.44 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। कैनाल रोड जाखन के वार्ड संख्या सात के लिए 82.29 लाख और मालसी के वार्ड संख्या एक के लिए 60.91 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।

गढ़ी कैंट और आसपास के इलाकों में सड़क-नाली निर्माण

गढ़ी कैंट के वार्ड संख्या छह नागेश्वर में 78.92 लाख, वार्ड संख्या सात संजय विहार में 39.97 लाख और वार्ड संख्या पांच टपकेश्वर में 62.36 लाख रुपये के कार्य प्रस्तावित हैं। इसके अलावा रोजपुर रोड के लिए 84.48 लाख, दून विहार के लिए 96.75 लाख, डोभालवाला के लिए 76.62 लाख और घोरणखास के लिए 79.71 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। किशननगर में 50.08 लाख और विजय कॉलोनी में 94.65 लाख रुपये से आंतरिक सड़क, नाली और सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे।

पिथौरागढ़ में चार परियोजनाओं के लिए 3.44 करोड़

पिथौरागढ़ में चार परियोजनाओं के लिए 3.44 करोड़
पिथौरागढ़ में चार परियोजनाओं के लिए 3.44 करोड़

पिथौरागढ़ जनपद में चार विकास कार्यों के लिए 3.44 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र की ग्रामसभा लीमा टोडा में सीसी मार्ग निर्माण के लिए 86.45 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। धारचूला के गटघोरगाड़ी में नौलिंग मेला स्थल के निर्माण पर 79.49 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड विण की ग्रामसभा उपरतोला में आंतरिक मार्ग के लिए 84.94 लाख और खोलीमाली कन्यूरी में खड़ंजा, सीसी मार्ग, पुलिया तथा सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 93.64 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

अल्मोड़ा में तारबाड़ और मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

अल्मोड़ा जनपद में सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ताकुला मंडल में सूअर रोधक तारबाड़ लगाने के लिए 45.63 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में दन्या के पास सिद्धेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 97.08 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इस कार्य की पहली किस्त के रूप में 58.248 लाख रुपये जारी करने का शासनादेश भी हो चुका है।

चंपावत के मेला स्थलों और मंदिरों को मिलेगी नई पहचान

चंपावत जनपद में धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास पर भी ध्यान दिया गया है। मटेला के राजस्व ग्राम भगीनाखेत स्थित भौलेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख, खटोली के भगवती मेला स्थल के लिए 50 लाख और बुगाख्याली के भागेश्वर मेला स्थल के लिए 25 लाख रुपये की स्वीकृति का शासनादेश जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र की ठांटा ग्राम पंचायत में ऐतिहासिक दूधाधारी भगवती मेला स्थल के सौंदर्यीकरण, दर्शक दीर्घा और ध्यान केंद्र निर्माण के लिए 97.10 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

टिहरी में शिवालय और हरिद्वार में पेयजल सुविधाओं का विस्तार

टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में कीर्तिनगर स्थित चौकी महादेव शिवालय के सौंदर्यीकरण के लिए 67.87 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। हरिद्वार जनपद में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में 50 हैंडपंप लगाने पर 99.44 लाख और लक्सर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 50 हैंडपंप स्थापित करने के लिए 1 करोड़ 23 लाख 46 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं।

कोटद्वार में स्ट्रीट लाइट और बिजली व्यवस्था होगी मजबूत

कोटद्वार में स्ट्रीट लाइट और बिजली व्यवस्था होगी मजबूत
कोटद्वार में स्ट्रीट लाइट और बिजली व्यवस्था होगी मजबूत

पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम के विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना को भी मंजूरी मिली है। इसके तहत विद्युत पोल स्थापित करने, लाइन निर्माण और लाइन शिफ्टिंग के कार्यों के लिए 3 करोड़ 44 लाख 4 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन परियोजनाओं से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, धार्मिक पर्यटन और शहरी सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Uttarakhand News: देहरादून में अमित शाह के दौरे का बदला शेड्यूल

2