JEE Main 2027 Registration: जल्द खुल सकता है आवेदन का रास्ता, पहले से तैयार रखें ये जरूरी चीजें

JEE Main 2027 Registration को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। जनवरी सत्र की परीक्षा तारीखें घोषित हो चुकी हैं, लेकिन आवेदन की तारीख अभी सामने नहीं आई है। रजिस्ट्रेशन विंडो खुलते ही छात्रों को कई जरूरी जानकारियां और दस्तावेज देने होंगे। जानिए कौन-कौन सी तैयारी अभी से जरूरी है।

जल्द खुल सकता है आवेदन का रास्ता

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अक्टूबर 7, 2026

JEE Main 2027 Registration: ऐसे उम्मीदवार जो कि जेईई मेन 2027 की तैयारियां कर रहे हैं, उनके लिए जानकारी भरी खबर हो सकती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए ने जनवरी 2027 में होने वाले जेईई मेन के पहले साल की परीक्षा की तारीख पहले ही जारी कर दी है। हालांकि, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत कब होगी, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी तक नही हुई है। ऐसे में उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रजिस्ट्रेशन विंडो खुलने के बाद अभ्यर्थी जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों के लिए बेहतर होगा कि आवेदन शुरू होने से पहले जरूरी दस्तावेज और व्यक्तिगत जानकारी तैयार रखें, ताकि फॉर्म भरते समय किसी तरह की परेशानी न हो।

जनवरी में इन तारीखों पर होगी परीक्षा

आपको बता दें कि, एनटीए के कैलेंडर के अनुसार जेईई मेन 2027 का पहला साल जनवरी में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी 2027 को होगी। परीक्षा देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जेईई मेन का आयोजन हर वर्ष दो सत्रों में किया जाता है। पहला सत्र जनवरी और दूसरा अप्रैल में होता है। उम्मीदवार अपनी तैयारी और प्रदर्शन के आधार पर दोनों सत्रों में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अप्रैल 2027 सत्र की परीक्षा तारीखें अभी घोषित नहीं हुई हैं।

13 भाषाओं में होगी जेईई मेन परीक्षा

जेईई मेन 2027 की परीक्षा कुल 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इनमें असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं। एनटीए की ओर से परीक्षा से जुड़ा विस्तृत सूचना बुलेटिन भी जारी किया जाएगा। इसमें आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, फीस, परीक्षा पैटर्न, अंक देने की व्यवस्था, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी।

ऐसे पूरा होगा JEE Main Registration

ऐसे पूरा होगा JEE Main Registration
ऐसे पूरा होगा JEE Main Registration

रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन लिंक खोलना होगा। नए अभ्यर्थियों को मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से पंजीकरण करना होगा। इसके बाद प्राप्त आवेदन संख्या और लॉगिन विवरण के जरिए आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। फॉर्म में उम्मीदवार को व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और परीक्षा से संबंधित जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद परीक्षा की भाषा और पसंदीदा परीक्षा शहर का चयन करना होगा। निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और लागू होने वाले प्रमाणपत्र अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लेना जरूरी है। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखना चाहिए।

आवेदन से पहले ये दस्तावेज रखें तैयार

उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। इनमें वैध ईमेल आईडी, सक्रिय मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, हाल की स्कैन की हुई फोटो और हस्ताक्षर शामिल हैं। इसके अलावा यदि उम्मीदवार संबंधित श्रेणी में आते हैं तो ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस या पीडब्ल्यूबीडी प्रमाणपत्र भी तैयार रखना चाहिए। अन्य पहचान और पात्रता से जुड़े दस्तावेज भी आवश्यकतानुसार उपलब्ध रखें।

कितनी हो सकती है आवेदन फीस?

कितनी हो सकती है आवेदन फीस?
कितनी हो सकती है आवेदन फीस?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार जेईई मेन 2027 सत्र-1 के लिए सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों की आवेदन फीस 1,000 रुपये बताई गई है। सामान्य-ईडब्ल्यूएस और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों के लिए यह 900 रुपये, जबकि संबंधित सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी महिला उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये हो सकती है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए फीस 500 रुपये निर्धारित होने की जानकारी दी गई है। हालांकि, अंतिम फीस और आवेदन से जुड़े नियम एनटीए के आधिकारिक सूचना बुलेटिन में स्पष्ट होंगे। इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखना चाहिए।

Back Pain: 80% तक लोगों को जीवन में हो सकता है कमर दर्द, लंबे समय तक