Lucknow News: दिवाली से पहले लखनऊ को बड़ा तोहफा, डालीगंज फ्लाईओवर से मिनटों में पूरा होगा सफर

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सूरत आने वाले कुछ महीनों में यातायात व्यवस्था की तस्वीर तेजी से बदलने वाली है. शहर में चल रहे विकास कार्यों के तहत 10 से अधिक फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और ओवरब्रिज का निर्माण तेजी से किया जा रहा है. इसी कड़ी में डालीगंज फ्लाईओवर का तोहफा लखनऊवासियों को दीवाली के अवसर पर मिलने जा रहा है. ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट के अंतर्गत बना यह लखनऊ का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर जनता के लिए खोल दिया जाएगा. सड़क से करीब 25 मीटर यानी 8 मंजिला इमारत जितना ऊंचे इस दो लेन और 1.1 किलोमीटर लंबे

Lucknow News

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अक्टूबर 7, 2026

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सूरत आने वाले कुछ महीनों में यातायात व्यवस्था की तस्वीर तेजी से बदलने वाली है. शहर में चल रहे विकास कार्यों के तहत 10 से अधिक फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और ओवरब्रिज का निर्माण तेजी से किया जा रहा है. इसी कड़ी में डालीगंज फ्लाईओवर का तोहफा लखनऊवासियों को दीवाली के अवसर पर मिलने जा रहा है. ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट के अंतर्गत बना यह लखनऊ का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर जनता के लिए खोल दिया जाएगा. सड़क से करीब 25 मीटर यानी 8 मंजिला इमारत जितना ऊंचे इस दो लेन और 1.1 किलोमीटर लंबे पुल के शुरू होने से डालीगंज तक का सफर मात्र 2 मिनट में पूरा हो जाएगा, जबकि पहले इस मार्ग पर आधा घंटा तक जाम में फंसना पड़ता था। पुराने लखनऊ की लगभग 10 लाख की आबादी को इस नए बुनियादी ढांचे से भारी राहत मिलेगी.

दिवाली से पहले मिल सकता है बड़ा तोहफा

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तहत तैयार हो रहा डालीगंज फ्लाईओवर लखनऊ के प्रमुख ट्रैफिक प्रोजेक्ट्स में शामिल है। करीब 1.1 किलोमीटर लंबे इस दो लेन के फ्लाईओवर की सड़क से ऊंचाई लगभग 25 मीटर बताई जा रही है, जो करीब आठ मंजिला इमारत के बराबर है। परियोजना पूरी होने के बाद डालीगंज तक का सफर काफी कम समय में पूरा होने की उम्मीद है। अधिकारियों के मुताबिक इसे दीपावली से पहले यातायात के लिए खोले जाने की तैयारी है।

डालीगंज फ्लाईओवर से पुराने लखनऊ को मिलेगी राहत

बताते चले कि, डालीगंज फ्लाईओवर के शुरू होने से चौक, हुसैनाबाद, खदरा, पक्का पुल, मल्लाही टोला और डालीगंज जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में यातायात दबाव कम करने में मदद मिल सकती है। सीतापुर रोड, दुबग्गा, बसंतकुंज और आईआईएम रोड की ओर जाने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे पुराने लखनऊ की बड़ी आबादी को रोजमर्रा के आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

लखनऊ ट्रैफिक सुधार: छात्रों और मरीजों को भी मिलेगा फायदा

इस फ्लाईओवर का असर केवल सामान्य यातायात तक सीमित नहीं रहेगा। केजीएमयू, लखनऊ विश्वविद्यालय, हनुमान सेतु और केसरबाग की ओर जाने वाले छात्रों, मरीजों और डॉक्टरों के आवागमन में भी सुविधा हो सकती है। इसके अलावा हजरतगंज, निशातगंज, अशोक मार्ग, समतामूलक चौराहा और गोमती नगर की ओर जाने वाले यातायात पर भी इसका असर पड़ने की उम्मीद है। पुराने लखनऊ से डालीगंज और निशातगंज की यात्रा में लगने वाला लंबा समय घट सकता है।

लखनऊ में बन रहे हैं 10 से ज्यादा फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड

राज्य सेतु निगम, एनएचएआई और लखनऊ विकास प्राधिकरण की कई परियोजनाएं अलग-अलग चरणों में चल रही हैं। इनमें डालीगंज-पक्का पुल फ्लाईओवर, ला मार्टिनियर कॉलेज से जी-20 रोड फ्लाईओवर, कैंट से शहीद पथ फ्लाईओवर, केसरीखेड़ा रेलवे ओवरब्रिज, अवध चौराहा अंडरपास और फ्लाईओवर जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे और दूसरे बड़े प्रोजेक्ट

लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड कॉरिडोर, कुकरैल-निशातगंज बांध चार लेन ओवरब्रिज, हनुमान सेतु के पास दो लेन ओवरब्रिज और चारबाग से राजाजीपुरम एलिवेटेड कॉरिडोर भी शहर के यातायात ढांचे को बदलने वाली परियोजनाओं में शामिल हैं। इसके अलावा पिपराघाट-शहीद पथ से सुल्तानपुर रोड की ओर चार लेन ओवरब्रिज का काम भी यातायात कनेक्टिविटी के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

डालीगंज फ्लाईओवर उद्घाटन: एप्रोच रोड और रोटरी पर भी काम

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने डालीगंज फ्लाईओवर से जुड़े निर्माण और उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया है। टीले वाली मस्जिद के पास नया सर्किल और मरी माता मंदिर के पास रोटरी में बदलाव किया जा रहा है। इन बदलावों का उद्देश्य फ्लाईओवर पर चढ़ने और उतरने वाले वाहनों के लिए सुचारु यातायात व्यवस्था तैयार करना है। एप्रोच रोड और रोटरी का डिजाइन विशेषज्ञ संस्थानों की टीमों के सर्वे के आधार पर तैयार किया जा रहा है।

पक्का पुल पर वाहनों की आवाजाही होगी बंद

गोमती नदी पर नया पुल शुरू होने के बाद पुराने पक्का पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद करने की योजना है। इसके बाद पुराने पुल को पैदल यात्रियों के लिए विकसित किया जा सकता है। इसे पर्यटकों के लिए आकर्षक पैदल पुल के रूप में तैयार करने की योजना है, जहां से लोग गोमती नदी का नजारा देख सकेंगे। इस बदलाव से पुराने लखनऊ के यातायात प्रबंधन के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

नवंबर में खुल सकता है डालीगंज फ्लाईओवर

फ्लाईओवर का मुख्य ढांचा तैयार होने के बाद सड़क निर्माण और स्ट्रीट लाइट लगाने का काम किया जा रहा है। योजना के मुताबिक अक्टूबर के अंत तक निर्माण पूरा करने और 8 नवंबर को दीपावली से पहले इसे जनता के लिए खोलने की तैयारी है। फ्लाईओवर शुरू होने के बाद डालीगंज से समतामूलक चौराहे तक सिग्नल-फ्री आवाजाही का रास्ता तैयार होगा। इससे पुराने लखनऊ के यातायात दबाव को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।