GATE 2027 Registration: आज खत्म हो रही आवेदन की समय सीमा, जानें कब तक कर सकेंगे पंजीकरण

GATE 2027 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आज अहम दिन है। IIT मद्रास की ओर से आवेदन की बढ़ाई गई समय सीमा 5 अक्टूबर को समाप्त हो रही है। बिना लेट फीस फॉर्म भरने का आज आखिरी मौका है। इसके बाद 12 अक्टूबर तक अतिरिक्त शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा।

आज खत्म हो रही आवेदन की समय सीमा

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अक्टूबर 5, 2026

GATE 2027 Registration: ऐसे उम्मीदवार जो कि इंजीनियरिंग के लिए अच्छे कॉलेज की तलाश कर रहे थे, उनके लिए ये जूरूरी खबर हो सकती है। GATE 2027 के पेपक की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज 5 अक्टूबर 2026 आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिसने भी अभी तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं की वो जल्द ही कर लें। आइए पंजीकरण समेत अन्य प्रक्रिया समझते हैं।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली का शेड्यूल जारी, जानें

जानें आवेदन का आखिरी मौका कब तक?

GATE 2027 के लिए नियमित आवेदन की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय दिया गया था। अब बिना किसी विलंब शुल्क के आवेदन करने की सुविधा 5 अक्टूबर तक ही उपलब्ध है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय में वेबसाइट पर तकनीकी परेशानी या सर्वर पर अधिक दबाव से बचने के लिए आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर लें।

हालांकि, अगर कोई उम्मीदवार आज आवेदन नहीं कर पाता है तो उसके लिए भी एक विकल्प मौजूद रहेगा। 12 अक्टूबर 2026 तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा किया जा सकेगा। यानी उम्मीदवारों के पास कुछ अतिरिक्त दिन होंगे, लेकिन इसके लिए निर्धारित अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।

बिना लेट फीस कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

बिना लेट फीस कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
बिना लेट फीस कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

GATE 2027 में आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी और चुने गए पेपर की संख्या के आधार पर निर्धारित किया गया है। बिना विलंब शुल्क के एक पेपर के लिए महिला, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए एक पेपर की फीस 2,000 रुपये निर्धारित की गई है। अगर उम्मीदवार दो पेपर के लिए आवेदन करना चाहता है, तो सामान्य आवेदन शुल्क के तहत उसे 4,000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन जमा करने से पहले अपनी श्रेणी और पेपर का चयन ध्यानपूर्वक जांच लेना चाहिए।

5 अक्टूबर के बाद बढ़ जाएगी फीस

आज यानी 5 अक्टूबर के बाद GATE 2027 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को विलंब शुल्क देना होगा। लेट फीस के साथ एक पेपर के लिए महिला, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 1,500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं अन्य उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 2,500 रुपये होगा। इसलिए जो अभ्यर्थी बिना अतिरिक्त शुल्क के आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आज ही अपना पंजीकरण पूरा कर लेना चाहिए।

GATE स्कोर का कहां होता है इस्तेमाल?

GATE परीक्षा का स्कोर इंजीनियरिंग और संबंधित क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को आईआईटी, आईआईएससी और अन्य संस्थानों के पोस्ट ग्रेजुएट तथा डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश के अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा कुछ सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां भी भर्ती प्रक्रिया में GATE स्कोर का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा आगे की पढ़ाई और करियर के लिहाज से अहम भूमिका निभा सकती है।

उम्मीदवार आज ही पूरा करें आवेदन

उम्मीदवार आज ही पूरा करें आवेदन
उम्मीदवार आज ही पूरा करें आवेदन

GATE 2027 के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म भरते समय व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और अन्य जरूरी जानकारियां सावधानीपूर्वक दर्ज करनी चाहिए। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी विवरणों की जांच करना भी जरूरी है। बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तारीख आज खत्म हो रही है, इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय जल्द प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

UP Home Guard Final Result: होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट, ऐसे