Janmashtami 2026: माखन-मिश्री से पिज्जा-टैको तक, नोएडा में जन्माष्टमी पर कान्हा के लिए खास भोग

जन्माष्टमी पर नोएडा के मंदिरों में भव्य आयोजन होगा। 500+ व्यंजनों का भोग लगेगा और 1500 किलो प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।

Janmashtami 2026

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

सितम्बर 4, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को नोएडा के तमाम मंदिर भक्ति, भव्यता और लजीज व्यंजनों के अनूठे संगम के गवाह बनेंगे। शहर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। सेक्टर 33 और सेक्टर 151 स्थित इस्कॉन मंदिरों के साथ-साथ सेक्टर 19 के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और विशेष श्रृंगार से सजाया गया है। इस बार के जन्मोत्सव में कहीं कान्हा के लिए 500 से अधिक प्रकार के व्यंजनों की भव्य थाल सजाई जाएगी, तो कहीं 1500 किलोग्राम प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जाएगा।

Mathura Janmashtami: आधी रात जन्म लेंगे कान्हा, 50 लाख भक्तों की अगवानी को तैयार ब्रज

भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

जन्मोत्सव के इस पावन पर्व पर सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना, पंचामृत अभिषेक, मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। रात के ठीक बारह बजे भगवान श्रीकृष्ण के अलौकिक प्राकट्य के साथ ही जन्मोत्सव का उल्लास अपने चरम पर पहुंचेगा। शहर के मुख्य मंदिरों में उमड़ने वाली भारी भीड़ को सुचारू रूप से संभालने के लिए सुरक्षा, मजबूत बैरिकेडिंग, पार्किंग और सुगम दर्शन की पुख्ता व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है।

सेक्टर-33 इस्कॉन मंदिर में पिज्जा-टैको और 500 व्यंजनों का भोग

नोएडा के सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में इस वर्ष जन्माष्टमी का सबसे बड़ा आकर्षण भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित किया जाने वाला 500 से अधिक प्रकार के व्यंजनों का विशाल भोग होगा। पारंपरिक माखन-मिश्री, विभिन्न प्रकार के लड्डू, पेड़े, खीर और हलवे के अलावा भोग में पूड़ी-कचौड़ी, परांठे, केक, पेस्ट्री के साथ-साथ आधुनिक फास्ट फूड जैसे पिज्जा, पास्ता, लजानिया और टैकोज तक को शामिल किया गया है।

विशेष रसोई और सेवा: इस भव्य भोग की तैयारी में पिछले 25 वर्षों से सेवा दे रही 30 से अधिक महिलाओं की टीम जुटी हुई है। ये सभी महिलाएं हरे कृष्ण महामंत्र का निरंतर कीर्तन करते हुए माता यशोदा के वात्सल्य भाव से कान्हा के लिए पकवान तैयार कर रही हैं। भोग की सामग्री और मसाले पूरी तरह शुद्धता के साथ मंदिर की अपनी रसोई में ही बनाए जा रहे हैं।

दर्शन का समय: मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सुबह 4:30 बजे से ही दर्शन शुरू हो जाएंगे, जो रात 12 बजे तक अनवरत जारी रहेंगे। दिनभर हरिनाम संकीर्तन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहेगा। इसके अलावा, सेक्टर 151 मंदिर की ओर से सेक्टर-149 के गणेशावरम् होटल में भी विशेष आयोजन किए गए हैं, जहां रात 10 बजे अभिषेक और मध्यरात्रि में महाआरती होगी।

चांदी के झूले पर विराजेंगे लड्डू गोपाल और 1500 किलो प्रसाद

सेक्टर-19 स्थित प्रसिद्ध श्री सनातन धर्म मंदिर में भी जन्माष्टमी का पर्व बेहद धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां भगवान श्रीकृष्ण, राधारानी और लड्डू गोपाल के लिए कोलकाता के विशेष कारीगरों द्वारा आकर्षक और मनमोहक पोशाकें तैयार करवाई गई हैं।

फूल बंगला और चांदी का झूला: मंदिर परिसर में भव्य फूल बंगला सजाया गया है, जहां भगवान लड्डू गोपाल को चांदी के सुंदर झूले पर विराजमान कराया जाएगा।

विशाल प्रसाद वितरण: मंदिर समिति द्वारा इस अवसर पर लगभग 1500 किलोग्राम प्रसाद तैयार किया गया है, जिसका वितरण सुबह से ही शुरू हो जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था और राधाष्टमी के आगामी आयोजन

भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिरों में पुलिस बल और सेवादारों को तैनात किया गया है। बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं से भीड़भाड़ वाले समय में आने से बचने की विशेष अपील की गई है। इस्कॉन की तरफ से ऐसे श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन दर्शन की भी पूरी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा और सहायता के लिए पिंक बूथ भी बनाए गए हैं। इसके अलावा, मंदिरों में इस महामहोत्सव के बाद आगामी 19 सितंबर को श्रीराधाष्टमी का पर्व भी अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

PM Modi ISRO: ISRO की शानदार कामयाबी! EOS-05 लॉन्च, PM मोदी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

2