iPhone 18 Pro में क्या होगा नया? 7 बड़े फीचर्स से बदल जाएगा फोन का अनुभव

iPhone 18 Pro में इस बार Apple क्या बड़ा करने वाला है? छोटे Dynamic Island से लेकर नए A20 Pro चिप, कैमरा, बैटरी और कनेक्टिविटी तक कई बदलावों की चर्चा है। अगर लीक सही साबित हुए, तो नया iPhone इस्तेमाल करने का अनुभव काफी अलग हो सकता है, लेकिन असली तस्वीर लॉन्च पर सामने आएगी।

iPhone 18 Pro में क्या होगा नया?

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 3, 2026

iPhone 18 Pro: Apple के नए iPhone का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। कंपनी 9 सितंबर 2026 को अपना बड़ा Apple Event आयोजित करने की तैयारी में है। भारत में यह इवेंट रात 10:30 बजे शुरू होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इवेंट में कंपनी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ अपने पहले फोल्डेबल iPhone से भी पर्दा उठा सकती है।

हालांकि, इस बार सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर है। लॉन्च से पहले सामने आई लीक्स और रिपोर्ट्स में फोन के कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी, डिस्प्ले और डिजाइन से जुड़े कई संभावित बदलावों का दावा किया जा रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि Apple ने अभी इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Sumit Roy Bail : सुमित रॉय की अग्रिम जमानत पर SC में सुनवाई, ₹30 करोड़

पहले से छोटा हो सकता है Dynamic Island

iPhone 18 Pro सीरीज में Dynamic Island को पहले की तुलना में छोटा किए जाने की चर्चा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple Face ID सिस्टम के कुछ हिस्सों को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट कर सकती है। ऐसा होने पर स्क्रीन पर ज्यादा एरिया उपलब्ध हो सकता है। हालांकि, Dynamic Island के पूरी तरह हटने की उम्मीद नहीं है।

कैमरे में मिल सकता है Variable Aperture

कैमरा इस बार iPhone 18 Pro का बड़ा आकर्षण बन सकता है। रिपोर्ट्स में 48MP मुख्य कैमरे के साथ Variable Aperture तकनीक मिलने का दावा किया गया है। यह फीचर जरूरत के अनुसार कैमरे में प्रवेश करने वाली रोशनी को नियंत्रित कर सकता है। इससे अलग-अलग रोशनी वाली परिस्थितियों में फोटोग्राफी बेहतर होने की उम्मीद है।

A20 Pro चिप से बढ़ेगी परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के लिए Apple नई A20 Pro चिप पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चिप TSMC की 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित हो सकती है। इससे प्रोसेसिंग पावर बढ़ने के साथ बेहतर ऊर्जा दक्षता मिलने की संभावना है।

डिस्प्ले में बड़ा बदलाव नहीं

iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max मॉडल में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। दोनों फोन में 120Hz ProMotion OLED स्क्रीन जारी रह सकती है। इसके अलावा नई LTPO+ डिस्प्ले तकनीक मिलने की भी चर्चा है।

बैटरी क्षमता में हो सकता है इजाफा

बैटरी को लेकर भी कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। दावा है कि iPhone 18 Pro Max में पिछली पीढ़ी के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत बड़ी बैटरी दी जा सकती है। अलग-अलग रिपोर्ट्स में बैटरी क्षमता 5,088mAh से 5,425mAh तक होने की बात कही गई है।

कनेक्टिविटी में C2 मॉडम की चर्चा

iPhone 18 Pro में कनेक्टिविटी से जुड़े अपग्रेड भी देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स में Apple के C2 मॉडम और सैटेलाइट आधारित 5G कनेक्टिविटी पर काम करने की बात कही गई है। इससे नेटवर्क स्पीड, सिग्नल क्वालिटी और बैटरी एफिशिएंसी में सुधार संभव है।

डिजाइन में छोटे लेकिन अहम बदलाव

डिजाइन को पूरी तरह बदलने के बजाय Apple इस बार मौजूदा लुक को और रिफाइन कर सकती है। रिपोर्ट्स में डार्क चेरी, डार्क ग्रे, लाइट ब्लू और सिल्वर जैसे रंगों की चर्चा है। बड़ी बैटरी के कारण Pro Max मॉडल थोड़ा मोटा या बड़ा हो सकता है। कैमरा कंट्रोल बटन में भी सुधार किए जाने की संभावना है।

कितनी हो सकती है कीमत?

कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1.50 लाख से 1.55 लाख रुपये के बीच हो सकती है। वहीं iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1.69 लाख से 1.80 लाख रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। फिलहाल ये सभी जानकारियां लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। Apple की आधिकारिक घोषणा के बाद ही iPhone 18 Pro के फीचर्स और कीमत को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ होगी।

ED Director Rahul Navin: ED निदेशक राहुल नवीन को एक साल का