Haryana News: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने राज्य के रियल एस्टेट बाजार में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब प्राइवेट प्रॉपर्टी की खरीद और बिक्री की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जा रहा है। इसके लिए “प्राइवेट प्रॉपर्टी सेल-परचेज पोर्टल” शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से आम नागरिक सीधे संपत्ति का लेनदेन कर सकेंगे। इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य बिचौलियों की भूमिका को खत्म करना और धोखाधड़ी की संभावनाओं को कम करना है।
Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा प्लान, इलेक्ट्रिक बसों से धार्मिक स्थलों तक आसान सफर
बिचौलियों की भूमिका होगी खत्म
आपको बता दें कि, इस नई प्रणाली के लागू होने के बाद प्रॉपर्टी डीलर्स या अन्य मध्यस्थों की जरूरत काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। खरीदार और विक्रेता अब सीधे पोर्टल के जरिए एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे। इससे न केवल प्रक्रिया सरल होगी, बल्कि लेनदेन अधिक सुरक्षित और पारदर्शी भी बनेगा। HSVP का मानना है कि इस कदम से रियल एस्टेट सेक्टर में लंबे समय से चली आ रही अनियमितताओं पर रोक लगेगी।
29 अप्रैल तक पंजीकरण की सुविधा

प्राधिकरण ने जानकारी दी है कि इस योजना के तहत लोग 29 अप्रैल तक पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यह सुविधा प्रदेश के चार प्रमुख जोन—गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक और पंचकूला के अंतर्गत आने वाले 19 संपदा कार्यालयों में लागू की गई है। इस अवधि में संपत्ति बेचने या खरीदने के इच्छुक लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Haryana News: हरियाणा लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह, अजय सुरा ने संभाली राज्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी
30 अप्रैल से शुरू होगा लेनदेन
HSVP के निर्देशों के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30 अप्रैल से पोर्टल पर संपत्तियों की खरीद-बिक्री औपचारिक रूप से शुरू कर दी जाएगी। इस सिस्टम के जरिए लोग ऑनलाइन ही संपत्ति से जुड़ी जानकारी देख सकेंगे और सीधे लेनदेन कर पाएंगे।
पूरी जानकारी होगी ऑनलाइन उपलब्ध
पोर्टल पर संपत्तियों से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी पहले से ही उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें संपत्ति का क्षेत्रफल, श्रेणी, रिजर्व प्राइस और सटीक लोकेशन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी। इससे खरीदारों को निर्णय लेने में आसानी होगी और पारदर्शिता बनी रहेगी।
Haryana News: मशीनरी जब्ती पर हाईकोर्ट की रोक, फूड सेफ्टी अफसरों को बड़ा झटका
किन शहरों में लागू होगी योजना
यह नई व्यवस्था हरियाणा के कई प्रमुख शहरों और क्षेत्रों में लागू की जा रही है। इनमें कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, हांसी, अंबाला, बहारदुरगढ़, भिवानी, फरीदाबाद (दो कार्यालय), गुरुग्राम (दो कार्यालय), पलवल, पंचकूला, पानीपत, पिंजौर, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत शामिल हैं।









