Uttarakhand News: देहरादून में ‘हनुमान अंश’ देखने पहुंचे धामी, उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म

देहरादून में ‘हनुमान अंश’ देखने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, परिवार और मंत्रियों के साथ देखी फिल्म, नीब करौरी बाबा की आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित कहानी ने खींचा ध्यान, फिल्म देखने के बाद धामी ने उत्तराखंड में इसे टैक्स फ्री करने का ऐलान किया, जानिए फैसले की पूरी वजह और कहानी

देहरादून में ‘हनुमान अंश’ देखने पहुंचे धामी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 5, 2026

Uttarakhand News: हनुमान अंश देशभर में लोगों की लोकप्रिय फिल्म बन गई है। ऐसे में आम लोगों के साथ-साथ दिग्गज नेता भी फिल्म की खूब सराहना कर रहे हैं। इसी बीच उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने परिवार के साथ संत नीब करौरी बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश देखी। सीएम हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल पहुंचकर, धर्मपत्नी गीता धामी और कैबिनेत मंत्रियों गणेश जोशी व प्रदीप बत्रा के साथ फिल्म का प्रदर्शन देखा।

बताते चलें कि, फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने इससे जुड़ा एक अहम ऐलान भी किया। उन्होंने ‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। सरकार के इस फैसले से फिल्म को प्रदेश में दर्शकों तक पहुंचाने और संत नीब करौरी बाबा के जीवन एवं संदेश को व्यापक स्तर पर सामने लाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के किसानों को मिलेगी बड़ी डिजिटल सुविधा

संत परंपरा और सेवा के संदेश को किया याद

फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने भारत की संत परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के संतों ने हमेशा समाज को सत्य, सेवा, करुणा और आध्यात्मिकता की राह दिखाई है। उनके मुताबिक नीब करौरी बाबा का जीवन भी इसी महान परंपरा का प्रेरक उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने बाबा के जीवन से जुड़े मूल्यों को आज के दौर में भी प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि बाबा की भक्ति, मानव सेवा और प्रत्येक व्यक्ति के प्रति प्रेम का संदेश समाज को सकारात्मक दिशा देने की क्षमता रखता है।

देवभूमि में कैंची धाम का विशेष महत्व

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड लंबे समय से महान संतों और धार्मिक-आध्यात्मिक परंपराओं की भूमि रही है। यहां स्थित नीब करौरी बाबा का कैंची धाम देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

कैंची धाम से जुड़ी बाबा की स्मृतियां और उनकी शिक्षाएं आज भी बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित करती हैं। ऐसे में उनके जीवन पर बनी फिल्म को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने का निर्णय प्रदेश की आध्यात्मिक विरासत से भी जुड़ा माना जा रहा है।

भक्ति और मानव सेवा पर केंद्रित है फिल्म

‘हनुमान अंश’ को संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा भावना और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म के रूप में प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में उनकी जीवन यात्रा के साथ-साथ उन मूल्यों को भी केंद्र में रखने का प्रयास किया गया है, जिनका उन्होंने अपने जीवन के जरिए संदेश दिया। फिल्म में ईश्वर के प्रति अटूट आस्था, मानव सेवा, करुणा, प्रेम, विनम्रता और लोक कल्याण जैसे विषयों को प्रमुखता दी गई है। इसके जरिए दर्शकों तक बाबा की आध्यात्मिक सोच और समाज के प्रति उनकी सेवा भावना को पहुंचाने की कोशिश की गई है।

टैक्स फ्री होने से बढ़ेगी पहुंच

उत्तराखंड में फिल्म को टैक्स फ्री करने की मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद इसके दर्शकों तक पहुंचने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। सरकार का यह कदम प्रदेश की संत परंपरा और आध्यात्मिक विरासत से जुड़े विषय को प्रोत्साहन देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के साथ फिल्म देखने पहुंचे मंत्रियों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी ने भी इस मौके को खास बना दिया। अब उत्तराखंड में दर्शक बिना राज्य टैक्स के इस फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकेंगे।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में शिक्षक तबादलों पर विवाद, इंटर कॉलेज में