PGI चंडीगढ़ में सुविधाएं बढ़ीं, न्यूरो साइंस सेंटर में 200 लोगों के बैठने वाला वेटिंग हॉल शुरू

चंडीगढ़. पीजीआई के एडवांस्ड न्यूरो साइंस सेंटर (एएनसी) में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को अब अपनी बारी का इंतजार करने के लिए बाहर खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा को देखते हुए ट्राॅली शेड वाले एरिया को खाली कराकर 200 लोगों के बैठने की क्षमता वाले वेटिंग एरिया में बदल दिया है। कुर्सियां और पंखे लगवा दिए गए हैं। पहले यहां केवल 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था थी। बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए इसकी क्षमता दोगुनी कर दी गई है। अब मरीज और उनके तीमारदार अपनी बारी आने तक

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 12, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़.

पीजीआई के एडवांस्ड न्यूरो साइंस सेंटर (एएनसी) में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को अब अपनी बारी का इंतजार करने के लिए बाहर खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा को देखते हुए ट्राॅली शेड वाले एरिया को खाली कराकर 200 लोगों के बैठने की क्षमता वाले वेटिंग एरिया में बदल दिया है।

कुर्सियां और पंखे लगवा दिए गए हैं। पहले यहां केवल 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था थी। बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए इसकी क्षमता दोगुनी कर दी गई है। अब मरीज और उनके तीमारदार अपनी बारी आने तक इसी वेटिंग एरिया में बैठ सकेंगे। एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्ष डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि मरीजों और तीमारदारों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

अस्पताल के बाहर बने शेड को भी खाली करा दिया गया है। इस क्षेत्र को जल्द ही पूरी तरह एयर कंडीशंड बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मरीजों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए टोकन प्रणाली पहले से सुचारु रूप से जारी है। बता दें कि पहले मरीजों को सेंटर के बाहर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था। तीमारदारों के लिए भी बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। दैनिक जागरण ने इस संबंध समाचार प्रकाशित किया तो अगले ही दिन व्यवस्था में सुधार हो गया।

2