Drishyam 3 Day 3 Collection: संडे को भी नहीं थमी ‘दृश्यम 3’ की रफ्तार, ‘पठान’ का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Drishyam 3 Day 3 Collection: अजय देवगन की फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बरकरार रखी। शानदार कमाई के साथ फिल्म ने शाहरुख खान की पठान को पीछे छोड़ दिया है। आखिर रविवार को दृश्यम 3 ने कितने करोड़ कमाए और कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया?

संडे को भी नहीं थमी ‘दृश्यम 3’ की रफ्तार

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अक्टूबर 5, 2026

Drishyam 3 Day 3 Collection: दृश्यम 3 रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना तगड़ा प्रदर्शन कर रही है। अजय देवगन की इस क्राइम थ्रिलर फ्रैंचाइजी को लोगों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। 2 अक्टूबर और 3 अक्टूबर को धमाकेदार कलेक्शन कर, तीसरे दिन भी फिल्म को बेहतरीन ऑडियंस मिली है। संडे की कमाई के बाद दृश्यम ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं टोटल कलेक्शन क्या रहा?

Singeetham Srinivasa Rao Death: दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीथम

रविवार को फिल्म का कलेक्शन

रविवार को फिल्म का कलेक्शन
रविवार को फिल्म का कलेक्शन

पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 62 करोड़ से धमाकेदार शुरुआत की। वहीं दूसरे दिन भी बरकरार कमाई के साथ हल्की हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद इसने 53.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अब तीसरे दिन के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रविवार को करीब 61 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह तीन दिनों में फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन करीब 176.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वीकेंड पर लगातार मजबूत कमाई ने फिल्म की रफ्तार को और तेज कर दिया है।

‘पठान’ को पीछे छोड़कर टॉप लिस्ट में पहुंची फिल्म

‘पठान’ को पीछे छोड़कर टॉप लिस्ट में पहुंची फिल्म
‘पठान’ को पीछे छोड़कर टॉप लिस्ट में पहुंची फिल्म

रविवार की कमाई ने ‘दृश्यम 3’ को बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की खास सूची में शामिल कर दिया है। फिल्म ने रविवार के कलेक्शन के मामले में शाहरुख खान की ‘पठान’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘दृश्यम 3’ ने 61 करोड़ रुपये कमाकर फर्स्ट संडे कलेक्शन के मामले में बॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी फिल्म का स्थान हासिल किया है। इस प्रदर्शन के साथ फिल्म ने ‘स्त्री 2’ को भी टॉप पांच की सूची से बाहर कर दिया है।

फर्स्ट संडे कलेक्शन में कौन आगे?

बॉलीवुड की सबसे ज्यादा रविवार की कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में ‘धुरंधर 2’ 121 करोड़ रुपये के साथ सबसे ऊपर है। इसके बाद ‘जवान’ 80.1 करोड़ रुपये और ‘एनिमल’ 70.69 करोड़ रुपये के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। 61 करोड़ रुपये के रविवार कलेक्शन के साथ ‘दृश्यम 3’ चौथे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं ‘पठान’ 60.75 करोड़ रुपये के साथ इसके पीछे है, जबकि ‘स्त्री 2’ ने 58.2 करोड़ रुपये का फर्स्ट संडे कलेक्शन किया था।

स्टारकास्ट ने भी खींचा दर्शकों का ध्यान

‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ श्रिया सरन, तबू, रजत कपूर और ईशिता दत्ता अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह था और रिलीज के बाद मिल रहे सकारात्मक रिस्पॉन्स ने इसकी कमाई को मजबूत किया है। अब नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी छलांग लगाती है और क्या यह अपनी रिकॉर्डतोड़ कमाई का सिलसिला आगे भी जारी रख पाती है।

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की धुआंधार कमाई