Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की धुआंधार कमाई, 2 दिन में वर्ल्डवाइड 177 करोड़; ‘पेद्दी’ भी पीछे

दृश्यम 3 की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार रफ्तार जारी है। अजय देवगन की फिल्म ने महज दो दिनों में दुनियाभर से 177 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। शानदार कमाई के साथ फिल्म ने पेद्दी समेत कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब सवाल है कि आगे कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा।

दृश्यम 3’ की धुआंधार कमाई

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अक्टूबर 4, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली है। फिल्म को दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और कमाई के मामले में यह लगातार नए आंकड़े छू रही है। रिलीज के महज दो दिनों के भीतर फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की शुरुआती कमाई को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसका कारोबार और तेजी से बढ़ सकता है। घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत बताया जा रहा है।

दूसरे दिन भी करोड़ों की कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन करीब 53.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस दिन फिल्म को कुल 16,868 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 48.1 प्रतिशत रही। इससे पहले रिलीज के पहले दिन फिल्म ने करीब 62 करोड़ रुपये की कमाई की थी। पहले दिन फिल्म को 15,759 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी 60.1 प्रतिशत रही। दो दिनों की कमाई जोड़ने पर फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन करीब 115.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं इसका घरेलू ग्रॉस कलेक्शन करीब 138.60 करोड़ रुपये बताया गया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 177 करोड़ के पार

‘दृश्यम 3’ की धुआंधार कमाई
‘दृश्यम 3’ की धुआंधार कमाई

विदेशी बाजार में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे दिन ‘दृश्यम 3’ ने ओवरसीज मार्केट से करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही दो दिनों में फिल्म की विदेशी कमाई लगभग 38.50 करोड़ रुपये हो गई। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने महज दो दिनों में करीब 177.10 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने शुरुआती दौर में ही कई फिल्मों के दो-दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

इन फिल्मों से आगे निकली ‘दृश्यम 3’

दो दिनों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ‘दृश्यम 3’ ने कई फिल्मों को पीछे छोड़ा है। इनमें ‘पेद्दी’ ने दो दिनों में 148.49 करोड़ रुपये, जबकि अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने 61.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके अलावा ‘धमाल 4’ ने 52.80 करोड़, ‘कॉकटेल 2’ ने 50.45 करोड़, ‘मर्दानी 3’ ने 16.70 करोड़ और ‘इक्कीस’ ने 13.85 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं ‘ओ रोमियो’ का दो दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 30.38 करोड़ रुपये बताया गया।

स्टारकास्ट और कहानी ने बढ़ाया क्रेज

स्टारकास्ट और कहानी ने बढ़ाया क्रेज
स्टारकास्ट और कहानी ने बढ़ाया क्रेज

‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। फिल्म में अजय देवगन के साथ तबु, जयदीप अहलावत, श्रिया सरन, प्रकाश राज, रजत कपूर और इशिता दत्ता जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। करीब 2 घंटे 30 मिनट लंबी यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हुई। शुरुआती प्रतिक्रियाओं में फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। यही वजह है कि फिल्म रिलीज के शुरुआती दो दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाने में कामयाब रही है।

Drishyam 3 Box Office Day 1: Ajay Devgn की ‘दृश्यम 3’ ने मचाया बवाल,