Drishyam 3 Box Office Day 1: Ajay Devgn की ‘दृश्यम 3’ ने मचाया बवाल, शुरुआती कमाई में 34 फिल्मों को पछाड़ा

दृश्यम 3 ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया कि दोपहर 12 बजे तक फिल्म ने साल की 34 फिल्मों की शुरुआती कमाई को पीछे छोड़ दिया। अजय देवगन की इस फिल्म के शुरुआती आंकड़ों ने ट्रेड और दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है, आगे क्या होगा?

Ajay Devgn की 'दृश्यम 3' ने मचाया बवाल

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अक्टूबर 2, 2026

Drishyam 3 Box Office Day 1: अजय देवगन स्टारर दृश्यम 3 ने 2 अक्टूबर 2026 को लगातार सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म दृश्यम फ्रैंचाइजी की तीसरी और अंतिम कड़ी बताई जा रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला था और इसकी एडवांस बुकिंग ने भी खासा ध्यान खींचा। फिल्म के रिलीज होते ही कई सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ देखने को मिली। शुरुआती शोज में ऑक्यूपेंसी मजबूत रहने की रिपोर्ट सामने आई है। शुरुआती आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर तेज शुरुआत की है।

Drishyam 3 Advance Booking Day 1: ‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग में

दोपहर 12 बजे तक 13 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन

आपको बता दें कि, रिपोर्टे के अनुसार, दृश्यम 3 ने रिलीज के पहले दिन दोपहर 12 बजे तक करीब 13.04 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली थी। इस दौरान फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 38 प्रतिशत बताई गई। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के करीब 4,360 शोज चल रहे थे। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और दिन के बाकी शोज के साथ फिल्म की कुल कमाई में बदलाव संभव है। अंतिम बॉक्स ऑफिस आंकड़े बाद में सामने आएंगे।

कई फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को छोड़ा पीछे

कई फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को छोड़ा पीछे
कई फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को छोड़ा पीछे

शुरुआती कमाई के आधार पर ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के दिन दोपहर तक ही इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। उपलब्ध सूची के अनुसार फिल्म ने ‘द वन’, ‘वाइब’, ‘हैवान’, ‘बंटवारा 1947’, ‘चांद मेरा दिल’, ‘पति पत्नी और वो दो’, ‘मर्दानी 3’ और ‘राहु केतु’ समेत कई फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पार कर लिया। इन फिल्मों की शुरुआती कमाई अलग-अलग रही है। ‘द वन’ ने 8 करोड़, ‘बंटवारा 1947’ ने 5.25 करोड़, ‘पति पत्नी और वो दो’ ने 4.38 करोड़ और ‘मर्दानी 3’ ने करीब 4 करोड़ रुपये का ओपनिंग डे कलेक्शन किया था।

ट्रेड एक्सपर्ट्स को बड़ी ओपनिंग की उम्मीद

आपको बता दें कि, फिल्म की एडवांस बुकिंग और शुरुआती दर्शक प्रतिक्रिया को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स ने ‘दृश्यम 3’ की ओपनिंग को लेकर बड़े आंकड़ों का अनुमान जताया है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के पहले दिन 50 से 60 करोड़ रुपये तक कमाने की उम्मीद व्यक्त की गई है। हालांकि यह अनुमान है और फिल्म का वास्तविक कलेक्शन दिन के अंत में सामने आने वाले आधिकारिक आंकड़ों से ही स्पष्ट होगा।

अजय देवगन के साथ नजर आएंगे ये कलाकार

अजय देवगन के साथ नजर आएंगे ये कलाकार
अजय देवगन के साथ नजर आएंगे ये कलाकार

‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन के साथ तबू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी आमिल कीयान खान और परवीज शेख ने लिखी है। इसका निर्माण आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने किया है। फिल्म को स्टार स्टूडियो18 प्रस्तुत कर रहा है।

अब नजर दिन के अंतिम कलेक्शन पर

‘दृश्यम 3’ की शुरुआती कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर चर्चा जरूर बढ़ा दी है। अब सबसे ज्यादा नजर इस बात पर रहेगी कि फिल्म पहले दिन का कारोबार खत्म होने तक कितनी कमाई करती है और आने वाले दिनों में दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी रहती है।

The Paradise Box Office: मंगलवार को कमाई गिरी, फिर भी नानी ने बनाया