The Paradise Box Office: मंगलवार को कमाई गिरी, फिर भी नानी ने बनाया करियर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

‘द पैराडाइज’ की कमाई में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली और फिल्म ने अब तक का सबसे कम सिंगल-डे कलेक्शन किया। बावजूद इसके नानी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। छठे दिन फिल्म ने कितनी कमाई की और नानी ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया?

नानी ने बनाया करियर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 30, 2026

The Paradise Box Office: नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर उतार-चढ़ाव भरा सफर तय किया है। फिल्म ने शुरुआत में जबरदस्त कमाई करते हुए नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन इसके बाद कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली। खासकर वीकडेज शुरू होने के बाद फिल्म की रफ्तार काफी कमजोर हो गई। रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को भी फिल्म के कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, कम कमाई के बावजूद इस दिन ‘द पैराडाइज’ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। फिल्म ने भारत में 100 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार कर लिया और नानी के करियर में नया रिकॉर्ड कायम किया।

Sushant Singh Rajput Case: ‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट में…’ सुशांत सिंह राजपूत केस में बहन कीर्ति का बड़ा

मंगलवार को रहा फिल्म का सबसे कम सिंगल-डे कलेक्शन

मंगलवार को रहा फिल्म का सबसे कम सिंगल-डे कलेक्शन
मंगलवार को रहा फिल्म का सबसे कम सिंगल-डे कलेक्शन

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, ‘द पैराडाइज’ ने मंगलवार को करीब 4.40 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया। यह अब तक फिल्म का सबसे कम एक दिन का कलेक्शन है। सोमवार को फिल्म ने करीब 5 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद मंगलवार को कमाई और नीचे आ गई। हालांकि, शुरुआती दिनों में फिल्म की मजबूत कमाई के कारण कुल कलेक्शन 100 करोड़ के पार पहुंचने में कामयाब रहा।

पहले दिन से छठे दिन तक ऐसा रहा कलेक्शन

पहले दिन से छठे दिन तक ऐसा रहा कलेक्शन
पहले दिन से छठे दिन तक ऐसा रहा कलेक्शन

फिल्म ने प्रीमियर शो से 11.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद शुक्रवार को रिलीज वाले दिन ‘द पैराडाइज’ ने 34.65 करोड़ रुपये जुटाए। प्रीमियर और ओपनिंग डे के आंकड़ों को जोड़ने पर फिल्म का शुरुआती कलेक्शन 46.25 करोड़ रुपये रहा, जो नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बनी।

दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट आई और कलेक्शन 14.90 करोड़ रुपये रहा। शनिवार को फिल्म ने थोड़ी वापसी करते हुए 15.25 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को भी कारोबार लगभग स्थिर रहा और फिल्म ने 15.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

इसके बाद सोमवार को कमाई घटकर 5 करोड़ रुपये रह गई। मंगलवार को 4.40 करोड़ रुपये के साथ फिल्म की छह दिनों की कुल भारत नेट कमाई 101.50 करोड़ रुपये हो गई।

नानी के करियर की पहली 100 करोड़ वाली फिल्म

‘द पैराडाइज’ ने 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करके नानी के करियर में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह उनकी पहली फिल्म बन गई है, जिसने भारत में 100 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार किया। इससे पहले ‘हिट: द थर्ड केस’ और ‘सरिपोधा शनिवारम’ जैसी नानी की फिल्मों ने भी 100 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंचकर मजबूत प्रदर्शन किया था, लेकिन दोनों इस आंकड़े को पार नहीं कर सकी थीं।

तीन भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म

‘द पैराडाइज’ को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म की कुल कमाई में तेलुगु वर्जन का योगदान सबसे ज्यादा बताया जा रहा है। वहीं, समीक्षकों और दर्शकों से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। कहानी को लेकर कुछ दर्शकों की आलोचनात्मक प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं, जिसका असर वीकडेज के कलेक्शन में दिखाई दिया।

क्या है फिल्म की कहानी?

श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी ‘द पैराडाइज’ की कहानी 1980 के दशक की पृष्ठभूमि में रची गई है। फिल्म ‘सवारी’ नाम के एक कबीले के संघर्ष को दिखाती है, जो नागरिकता और कानूनी पहचान के लिए जूझता है। फिल्म में नानी ने जदल का किरदार निभाया है, जबकि सोनाली कुलकर्णी सम्मक्का की भूमिका में हैं। सम्मक्का कबीले की नेता हैं। मोहन बाबू सामंती शासक शिकंजा मलिक और राघव जुयाल उनके बेटे विक्रम मलिक के किरदार में नजर आते हैं। कहानी में जदल और सम्मक्का का संघर्ष सिर्फ प्रभावशाली विरोधियों के साथ नहीं, बल्कि उस व्यवस्था के खिलाफ भी है जो उनके योगदान के बावजूद उन्हें कानूनी पहचान देने से इनकार करती है।