Bigg Boss 20: कंटेस्टेंट्स को लेकर बढ़ा सस्पेंस, दो नाम कंफर्म; नए ट्विस्ट से बदलेगा गेम

Bigg Boss 20 के प्रीमियर से पहले कंटेस्टेंट्स को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। मेकर्स ने दो नामों की झलक दिखाकर उनकी एंट्री लगभग साफ कर दी है, जबकि कई दूसरे सितारों के नाम चर्चा में हैं। इस बार ‘वरदान’ थीम के साथ गेम में ऐसा क्या बदलेगा, जानिए पूरी कहानी।

कंटेस्टेंट्स को लेकर बढ़ा सस्पेंस

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 5, 2026

Bigg Boss 20: सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ एक बार फिर दर्शकों के मनोरंजन के लिए तैयार है। शो के ग्रैंड प्रीमियर में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। ‘बिग बॉस 20’ का प्रसारण 6 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा, जबकि दर्शक इसे कलर्स टीवी पर भी देख सकेंगे। शो के नए सीजन को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है।

सबसे ज्यादा उत्सुकता इस बात को लेकर है कि इस बार बिग बॉस के घर में कौन-कौन से सेलिब्रिटी नजर आएंगे। हालांकि कई नामों को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन मेकर्स ने फिलहाल दो कंटेस्टेंट्स के नामों पर आधिकारिक तौर पर मुहर लगा दी है।

Hanuman Ansh Movie: OTT का रिजेक्शन पड़ा भारी? ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स

कनिका मान की एंट्री लगभग पक्की

मेकर्स ने कलर्स टीवी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स से जुड़े प्रोमो जारी किए हैं। पहले प्रोमो में एक महिला को डांस करते हुए दिखाया गया। वीडियो में चेहरा स्पष्ट नहीं किया गया, लेकिन फैंस ने उनके हाव-भाव और अंदाज से पहचानने का दावा किया। सोशल मीडिया पर सामने आई चर्चाओं के मुताबिक यह कंटेस्टेंट टीवी एक्ट्रेस कनिका मान हैं। हालांकि प्रोमो में आधिकारिक रूप से नाम का खुलासा नहीं किया गया था, लेकिन फैंस के बीच उनकी एंट्री को लेकर काफी चर्चा है।

ईशा रिखी का भी शो में आना तय

दूसरे प्रोमो में अभिनेत्री ईशा रिखी की झलक दिखाई गई है। इस प्रोमो में भी मेकर्स ने उनका चेहरा पूरी तरह सामने नहीं रखा। वीडियो में ईशा काफी भावुक नजर आती हैं, जिसके बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। मेकर्स की ओर से जारी इन झलकियों ने कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक लिस्ट को लेकर चल रहे सस्पेंस को काफी हद तक कम कर दिया है।

इन सितारों के नाम भी चर्चा में

कनिका मान और ईशा रिखी के अलावा कई अन्य सेलिब्रिटीज के नाम भी ‘बिग बॉस 20’ से जोड़े जा रहे हैं। इनमें अमन गांधी, मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, खुशी दुबे, काजी तौकीर, अरिश्फा खान, युंग डीएसए उर्फ येदा युंग, उदिति सिंह, शोविक चक्रवर्ती, माही विज, गीता बसरा, रोहेड खान, रिह्या अहीर, लव गिल, ऋति तिवारी, नितेश राजपूत और आसिफ खान जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि इन नामों को लेकर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए फाइनल लिस्ट का खुलासा शो के प्रीमियर के दौरान ही होने की संभावना है।

‘वरदान’ थीम से बदलेगा बिग बॉस का गेम

इस बार ‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन में मेकर्स ने फॉर्मेट में एक खास बदलाव किया है। सीजन की थीम ‘वरदान’ यानी एक्स्ट्रा लाइफलाइन पर आधारित बताई जा रही है। इस ट्विस्ट के मुताबिक अगर गेम के दौरान कोई कंटेस्टेंट घर से बाहर हो जाता है, तो उसकी कहानी वहीं खत्म नहीं होगी। उसे दोबारा गेम में लौटने का एक और मौका मिल सकता है। यानी इस सीजन में एविक्शन के बाद भी कंटेस्टेंट्स के लिए वापसी का रास्ता खुला रहेगा।

सलमान खान भी प्रीमियर के लिए तैयार

शो के होस्ट सलमान खान ने भी ‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग शुरू कर दी है। शूटिंग से जुड़ी उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। अब दर्शकों की नजर 6 सितंबर के ग्रैंड प्रीमियर पर है, जहां कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट और शो के नए नियमों से पर्दा उठेगा।

जौहर टिप्पणी पर स्वरा भास्कर को मैथिली ठाकुर की खरी-खरी, कहा- समझ नहीं