Hanuman Ansh Movie: OTT का रिजेक्शन पड़ा भारी? ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया बड़ा धमाल

जिस फिल्म को कभी OTT प्लेटफॉर्म से रिजेक्शन मिला था, वही आज बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। हनुमान अंश ने धीमी शुरुआत के बाद ऐसा रफ्तार पकड़ी कि कलेक्शन 80 करोड़ के पार पहुंच गया। आखिर OTT ने फिल्म को क्यों ठुकराया और दर्शकों ने इसे क्यों अपनाया?

'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया बड़ा धमाल

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 5, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Hanuman Ansh Movie: फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज से पहले ज्यादा चर्चा में नहीं थी, लेकिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई। सीमित बजट में तैयार की गई इस फिल्म ने अब कमाई के मामले में बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म की सफलता के बीच निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उन्होंने बताया कि रिलीज से पहले एक बड़े OTT प्लेटफॉर्म ने उनकी फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। हालांकि, फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन ने अब उस फैसले पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Mirzapur The Movie: रिलीज होते ही छाई ‘मिर्ज़ापुर द मूवी’, बॉक्स ऑफिस पर

OTT प्लेटफॉर्म के सामने रखी थी कहानी

इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि वह अपनी कहानी लेकर एक OTT प्लेटफॉर्म के पास गए थे। निर्देशक के मुताबिक, उनका मानना था कि यह सिर्फ भारत तक सीमित कहानी नहीं है, बल्कि इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्शकों से जुड़ने की क्षमता भी है।

उन्होंने बताया कि जब उन्होंने आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा यानी महाराज जी की कहानी सुनाई तो वह खुद भावुक हो गए थे। कहानी सुनाते समय उनकी आंखों में आंसू तक आ गए थे। उन्हें उम्मीद थी कि प्लेटफॉर्म इस कहानी की भावनात्मक और आध्यात्मिक गहराई को समझेगा।

रिजेक्शन से ज्यादा तरीका लगा खराब

विशाल चतुर्वेदी ने कहा कि किसी फिल्म या कहानी का रिजेक्ट होना फिल्म इंडस्ट्री में कोई असामान्य बात नहीं है। फिल्म निर्माता अक्सर अपने प्रोजेक्ट को लेकर कई बार अस्वीकृति का सामना करते हैं। लेकिन उन्हें इस बात से परेशानी हुई कि उनकी फिल्म को जिस अंदाज और भाषा में खारिज किया गया, वह उन्हें अपमानजनक लगा।

निर्देशक के मुताबिक, उन्हें महसूस हुआ कि प्लेटफॉर्म के सामने पहले से एक निश्चित नैरेटिव मौजूद था और उसी सोच के कारण उनकी कहानी को समझने की कोशिश नहीं की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे पुराने नजरिए को बदलना जरूरी है।

तीसरे हफ्ते में बदली फिल्म की किस्मत

‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत में फिल्म की रफ्तार काफी धीमी रही। पहले दिन इसकी कमाई महज करीब 10 लाख रुपये रही। पहले सप्ताह में फिल्म ने लगभग 1.80 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे सप्ताह में कमाई करीब 40 लाख रुपये तक सीमित रही।इसके बाद तीसरे सप्ताह में कहानी पूरी तरह बदल गई। दर्शकों के बीच फिल्म की सकारात्मक चर्चा बढ़ने लगी और शो धीरे-धीरे हाउसफुल होने लगे। इसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ा।

तीसरे सप्ताह में फिल्म ने करीब 10.40 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद चौथे सप्ताह में इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया और फिल्म ने करीब 61 करोड़ रुपये कमा लिए।

80 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन

फिल्म की कुल कमाई अब बड़े आंकड़े तक पहुंच चुकी है। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 97.77 करोड़ रुपये बताया गया है, जबकि नेट कलेक्शन 82.88 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। यानी मामूली शुरुआत के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी की है।

नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित है कहानी

‘हनुमान अंश’ एक डिवोशनल ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित है। फिल्म को डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। इसमें शोभिनव सत्या मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता ने साबित किया है कि कभी-कभी जिस कहानी को शुरुआत में नजरअंदाज कर दिया जाता है, वही दर्शकों के बीच बाद में बड़ी पहचान बना सकती है।

जौहर टिप्पणी पर स्वरा भास्कर को मैथिली ठाकुर की खरी-खरी, कहा- समझ नहीं