Aircraft Emergency Landing: आसमान में डगमगाने लगा विमान, टायर निकलने के बाद आई तकनीकी खराबी

ईरान में सेपेहरान एयरलाइंस का विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद तकनीकी खराबी के चलते तेज कांपने लगा। इंजन में आई खराबी के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और बड़ा हादसा टल गया।

Aircraft Emergency Landing

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

सितम्बर 16, 2026

Aircraft Emergency Landing: ईरान में एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। सेपेहरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान को उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद गंभीर तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। विमान ने उत्तर-पूर्वी ईरान के मशहद शहर से केरमानशाह के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ के तुरंत बाद एक टायर अलग होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद विमान में तकनीकी खराबी पैदा हो गई और उसे वापस मशहद एयरपोर्ट लैंड कराना पड़ा।

बताया जा रहा है कि विमान के उड़ान भरने के कुछ समय बाद उसका एक टायर अलग हो गया। कुछ रिपोर्टों में यह दावा भी किया गया है कि टायर अलग होने से पहले ही फट गया था। टायर से जुड़ी इस समस्या के बाद विमान के इंजन में खराबी आने की बात सामने आई। इसके चलते विमान हवा में तेज झटकों के साथ कांपने लगा।

Middle East Crisis : हूती संकट में सऊदी अरब ने इजराइल से मांगी मदद,

तेज कंपन से यात्रियों में मची घबराहट

Aircraft Emergency Landing
आसमान में डगमगाने लगा विमान

उड़ान के दौरान विमान के अचानक तेज हिलने से यात्रियों में दहशत फैल गई। विमान में मौजूद लोगों ने तेज कंपन महसूस किया। बताया जा रहा है कि झटके इतने अधिक थे कि केबिन के अंदर सामान रखने वाले ओवरहेड बॉक्स खुल गए। विमान के अंदर के कुछ हिस्सों को भी नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है।

घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इन वीडियो में विमान के केबिन के अंदर सामान बिखरा हुआ और यात्रियों के बीच घबराहट जैसी स्थिति दिखाई देती है। हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और घटना से जुड़ी सभी जानकारियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पायलटों ने तुरंत संभाली स्थिति

Aircraft Emergency Landing
आसमान में डगमगाने लगा विमान

मशहद से उड़ान भरने के बाद जैसे ही चालक दल को विमान में तकनीकी समस्या का पता चला, पायलटों ने यात्रियों को इसकी जानकारी दी। विमान में तेज कंपन के बीच पायलटों ने स्थिति को नियंत्रित किया और विमान को वापस मशहद एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया।

पायलटों के इस फैसले के बाद विमान को सुरक्षित तरीके से वापस उतार लिया गया। इस दौरान यात्रियों के बीच काफी चिंता का माहौल रहा, लेकिन विमान की लैंडिंग के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

किसी यात्री या क्रू को चोट नहीं

इस घटना में राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि विमान में सवार किसी यात्री या चालक दल के सदस्य के घायल होने की खबर नहीं है। सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

हालांकि, तेज कंपन के कारण विमान के केबिन में सामान रखने वाले बॉक्स खुल गए और अंदरूनी हिस्सों में कुछ नुकसान होने की बात सामने आई है। विमान की तकनीकी स्थिति और टायर से जुड़ी समस्या की जांच की जानी बाकी है।

आधिकारिक बयान का इंतजार

घटना को लेकर फिलहाल एयरपोर्ट प्रशासन या सेपेहरान एयरलाइंस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में विमान के टायर के अलग होने और उसके बाद इंजन में आई खराबी का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

विमान को सुरक्षित वापस मशहद एयरपोर्ट पर उतार लिए जाने से संभावित बड़ा हादसा टल गया। अब जांच के बाद ही यह पता चल सकेगा कि उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या किस वजह से उत्पन्न हुई और विमान के टायर के अलग होने की वास्तविक वजह क्या थी।

Russia-Ukraine War: जेलेंस्की का सीजफायर प्रस्ताव, रूस हमले रोके तो