आतिशी पर सिख भावनाएं आहत करने का आरोप, BJP ने जारी किया वीडियो, कार्रवाई की उठी मांग

नई दिल्ली दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी की सदस्यता रद्द करने और उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दायर करने की मांग की है। अपनी इस मांग को लेकर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को एक पत्र भी लिखा है। इस बारे में दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने बुधवार को मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल मंगलवार को विधानसभा में सिखों के नौवें गुरु श्री तेग बहादुर जी की शहादत पर चर्चा की गई थी, जिसमें विपक्ष की नेता आतिशी ने भाग नहीं लिया, इसके साथ ही वर्मा ने आतिशी पर इस

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 7, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

नई दिल्ली
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी की सदस्यता रद्द करने और उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दायर करने की मांग की है। अपनी इस मांग को लेकर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को एक पत्र भी लिखा है। इस बारे में दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने बुधवार को मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल मंगलवार को विधानसभा में सिखों के नौवें गुरु श्री तेग बहादुर जी की शहादत पर चर्चा की गई थी, जिसमें विपक्ष की नेता आतिशी ने भाग नहीं लिया, इसके साथ ही वर्मा ने आतिशी पर इस दौरान गुरु तेग बहादुर का अपमान करने का आरोप भी लगाया।
 
प्रवेश वर्मा ने कहा कि आतिशी द्वारा किए गए अपमान के मुद्दे को सभी भाजपा विधायकों ने उठाया, जिसके बाद स्पीकर ने इस मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने बताया कि सभी भाजपा विधायकों ने स्पीकर को पत्र देकर आतिशी की विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की मांग की है और हमें उम्मीद है कि उनकी सदस्यता रद्द कर दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने इसे टाइम बाउंड करने की बात भी कही।

प्रवेश वर्मा बोले- हम गुरुजी के अपमान से आहत
मंत्री वर्मा ने कहा कि देश का हर नागरिक गुरु तेग बहादुर जी के हुए अपमान से आहत है और इस बात से हमें भी चोट लगी है। इसके साथ ही वर्मा ने बताया कि कल जो सदन में आतिशी ने कहा है उसकी कॉपी हमने स्पीकर को दे दी है। उधर मंगलवार को आतिशी ने सदन में जो कुछ भी कहा उसका वीडियो दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

कपिल मिश्रा ने शेयर किया विधानसभा में हुई घटना का वीडियो
कपिल मिश्रा ने वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि 'कल (मंगलवार) जब दिल्ली विधानसभा में हो रहा था गुरुओं का सम्मान, तब नेता विपक्ष आतिशी ने बहुत भद्दी और शर्मनाक भाषा का इस्तेमाल किया। खुद सुनिए …क्या ऐसे व्यक्ति को पवित्र सदन में रहने का अधिकार है?'

Leave a Comment

2