Yash Toxic Movie: यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ का नया सिंगल ‘तबाही’ हुआ आउट, जानें रिलीज़ की सभी बातें

ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स का पहला सिंगल 'तबाही' अब रिलीज़ हो चुका है। इसमें यश और कियारा आडवाणी हैं। ऑडियो गाना अलग-अलग भाषाओं में लॉन्च हुआ। म्यूज़िक विशाल मिश्रा ने दिया है और ट्रेलर 8 मार्च 2026 को आने वाला है।

'टॉक्सिक' का नया सिंगल 'तबाही' हुआ आउट

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 2, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Yash Toxic Movie: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन –अप्स का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में फिल्म की घोषणा से ही फैंस इस पर नजर बनाए हुए हैं और हर नए अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का पहला सिंगल तबाही रिलीज कर दिया है, जिसमें यश और कियारा आडवाणी नजर आएंगे।

Tiger Shroff Birthday: टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन पर जैकी श्रॉफ का खास अंदाज़, साझा कीं अनमोल यादें

पहला सिंगल ‘तबाही’ रिलीज़

आपको बता दें कि, गाना ऑडियो टैक के रूप में जारी किया गया है, वीडियो नहीं। इसे अधिकतम ऑडियंस तक पहुंचाने के लिए ये कई भाषाओं में लॉन्च किया गया है। गाने के संगीतकार विशाल मिश्रा हैं, जबकि अलग-अलग के भाषाओं के लिए विभिन्न लिरिक्स लिखे गए हैं।

  • हिंदी: राज शेखर
  • कन्नड़: योगराज भट
  • तेलुगु: रामजोगय्या शास्त्री
  • तमिल: विग्नेश शिवन
  • मलयालम: रफीक अहमद

पिछले महीने सिंगल का पोस्टर भी जारी किया गया था। पोस्टर में यश और कियारा समुद्र के किनारे खड़े दिख रहे हैं, जिसमें फिल्म के पैशन और इंटेंसिटी का एक छोटा सा हिंट मिलता है।

The Kerala Story 2 Collection: द केरल स्टोरी 2 की जबरदस्त रिकवरी, संडे को दर्शकों की भारी भीड़ से बदली किस्मत

फिल्म के टीज़र और ट्रेलर

फिल्म के टीज़र और ट्रेलर
फिल्म के टीज़र और ट्रेलर

अब तक फिल्म के दो टीज़र रिलीज़ हो चुके हैं। पहले टीज़र में एक डार्क और वायलेंट दुनिया दिखाई गई थी। दूसरे टीज़र में यश बिना दाढ़ी वाले लुक में फैंस को सरप्राइज़ करते दिखाई दिए। फिल्म का ट्रेलर 8 मार्च, 2026 को रिलीज़ होने की उम्मीद है, जो दर्शकों को कहानी के टोन और पात्रों का पूरा अंदाज़ देगा।

फिल्म की कास्ट और पात्र

फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में यश के अलावा कई महत्वपूर्ण कलाकार हैं, जो कहानी में अपनी अलग पहचान छोड़ते हैं। कियारा आडवाणी नादिया का रोल निभा रही हैं, जो बाहरी तौर पर शांत लगती हैं, लेकिन उनके अंदर गहरी भावनाएँ छिपी हैं। हुमा कुरैशी एलिज़ाबेथ के किरदार में तेज़ और खतरनाक इंसान की भूमिका में नजर आती हैं, जो कहानी में चुनौतीपूर्ण मोड़ लाती हैं।

Rashmika Vijay Wedding: रश्मिका-विजय देवरकोंडा की शादी की अनदेखी तस्वीरें, 7 करोड़ का सोना और शाही विदाई

रिलीज़ डेट और बॉक्स ऑफिस क्लैश

‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और यह 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म का बॉक्स ऑफिस क्लैश रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के साथ होने वाला है। यह मुकाबला दोनों फिल्मों के लिए बड़ी चुनौती और दर्शकों के लिए रोमांचक अनुभव साबित होगा।

2