खेल हो या राजनीति सभी को हमेशा हार को जीत में बदलने के लिये एक आखरी दाव बचा कर रखना चाहिये : विधायक गोपालसिंह इंजीनियर

गुरु हनुमान व्यायाम शाला कोठारी द्वारा आयोजित विशाल राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता सम्पन्न,यूपी के शाकिर नूर पहलवान ने जीता 51 हजार का प्रथम पुरुष्कार आष्टा   मध्य प्रदेश के आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने व्यायामशाला के लिये 6 लाख की राशि देने की घोषणा का पहलवानों ने किया गया स्वागत। पहलवानों का ग्राम से अपनी एक अलग ही पहचान रखने वाले ग्राम कोठरी में लम्बे अंतराल के बाद गुरु हनुमान व्यायाम शाला द्वारा एक भव्य राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्तर की दंगल कुश्ती प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से नामी पहलवानों ने भाग

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 21, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

गुरु हनुमान व्यायाम शाला कोठारी द्वारा आयोजित विशाल राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता सम्पन्न,यूपी के

शाकिर नूर पहलवान ने जीता 51 हजार का प्रथम पुरुष्कार

आष्टा
 

मध्य प्रदेश के आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने व्यायामशाला के लिये 6 लाख की राशि देने की घोषणा का पहलवानों ने किया गया स्वागत। पहलवानों का ग्राम से अपनी एक अलग ही पहचान रखने वाले ग्राम कोठरी में लम्बे अंतराल के बाद गुरु हनुमान व्यायाम शाला द्वारा एक भव्य राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्तर की दंगल कुश्ती प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से नामी पहलवानों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता  कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद कोठरी की अध्यक्ष श्रीमती नगीना  राधेश्याम दलपति ने की । कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रघुनाथसिंह मालवीय, इछावर विधानसभा के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल,वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश पटेल, धार्मिक गुरु श्री उत्तम दास जी महाराज (रामकुटी), पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रुपेश पटेल, खेल एवं युवक कल्याण समन्वयक जितेंद्र आज़ाद, जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष विनय भटेले मंचासीन उपस्तिथ रहे।

राष्ट्रीय दंगल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की कोठरी जो कि पहलवानों के साथ अच्छे अच्छे खिलाड़ियों का ग्राम है । कोठरी के जहूर भाई, मोहन पहलवान ने राष्ट्रीय स्तर तक कोठरी का नाम रोशन किया है । कोठरी में एक सुविधायुक्त व्यायामशाला की आवश्यकता है,अध्यक्ष जी भी अभी यही बात कह रहे थे । सभी की मांग एवं भावना के अनुरूप विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कोठरी में एक सर्वसुविधायुक्त व्यायामशाला के निर्माण हेतु 6 लाख रुपये देने की घोषणा की एवं आज आयोजित राष्ट्रीय दंगल कार्यक्रम के लिये 25 हजार की राशि अलग से देने की भी घोषणा की । विधायक ने कहा की जब यहा के पहलवानों को व्यायामशाला के रूप में अपनी प्रतिभा को उभारने के लिये एक सुविधायुक्त स्थल मिलेगा तब निश्चित यहा से अच्छे पहलवान राष्ट्रीय स्तर तक पहुचेंगे । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने इस अवसर पर एक गुरु मंत्र भी दिया उन्होंने कहा कुश्ती हो या राजनीति या अन्य क्षेत्र सभी को जीवन में भी ओर खेलो में भी सभी दाव एक साथ उपयोग नही करना चाहिये । एक आखरी दाव हमेशा बचा कर रखना चाहिये ताकि आखरी में उस दाव को अजमाकर  हारी हुई बाजी को जीत में बदला जा सके । हमारी नप कोठरी किसी से कम नही है हमारा कोठरी ग्राम हर क्षेत्र में आगे है । राष्ट्रीय दंगल का आयोजन महेंद्र दलपति के नेतृत्व में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का संचालन नगर परिषद कोठरी के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि युवराज सिंह चंद्रवंशी द्वारा किया गया।

कुश्ती प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका राजू पहलवान (सीहोर), अजय बिसोरिया (सीहोर) एवं शंभू पहलवान (देवास) ने निभाई।
कुश्ती प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे ।
प्रथम पुरस्कार (₹51,000) का शाकिर नूर पहलवान (मेरठ, उत्तर प्रदेश) ने मान पहलवान (पंजाब) को पराजित कर विजय जीता ।
द्वितीय पुरस्कार (₹31,000) का राजा पिल्लर (कोठरी, मध्य प्रदेश) ने श्याम पहलवान (मथुरा, उत्तर प्रदेश) को हराकर जीता ।
तृतीय पुरस्कार (₹21,000) का  बलवान पहलवान (दिल्ली) ने नकुल पहलवान (फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश) को पराजित कर जीता ।
अन्य कुश्ती जोड़ में कोठरी के निखिल पहलवान, अमन पहलवान, तनिष्क पहलवान, महेंद्र पहलवान, रूपेश पहलवान, गोलू पहलवान, राजेश पहलवान, करण पहलवान एवं सुमित ठाकुर पहलवान ने विजय प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। व्यायाम शाला के उस्ताद अर्जुन प्रजापति, गोविंद सिंह मेचन,सदस्य मिथुन पडियार, राजेश पड़ियार एवं समस्त नगरवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।
आयोजन समिति एवं विधायक गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा भविष्य में भी खेलों को प्रोत्साहन देने एवं अन्य खिलाड़ियों की हर संभव सहायता किए जाने का आश्वासन दिया गया,जिससे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके ओर जिससे कोठरी क्षेत्र  एवं सीहोर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर  रोशन हो सके ।

Leave a Comment

2