Advertisements

West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (29 अप्रैल 2026) में मतदान जारी है, लेकिन इस बार सुर्खियों में कोई नेता नहीं, बल्कि एक पुलिस अधिकारी हैं। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के चर्चित ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ आईपीएस अजय पाल शर्मा को दक्षिण 24 परगना में पुलिस पर्यवेक्षक के तौर पर तैनात किया है। फाल्टा में टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के घर पहुंचकर उनके सख्त तेवर और चेतावनी ने सियासी माहौल गरमा दिया है, जिससे टीएमसी खेमे में हलचल बढ़ गई है। दूसरी ओर, ममता बनर्जी और उनकी पार्टी ने इस पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया है कि बाहरी अधिकारी मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।










