West Bengal में ‘सिंघम’ का तांडव! अजय पाल शर्मा ने TMC नेता को घर में घुसकर चेताया

पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच आईपीएस अजय पाल शर्मा की एंट्री ने सियासी हलचल तेज कर दी है, जहां उनके सख्त एक्शन और टीएमसी नेता को दी गई चेतावनी के बाद माहौल गरमा गया है, लेकिन क्या यह कदम चुनावी परिणामों को प्रभावित करेगा या फिर इसके पीछे कोई बड़ी रणनीति छिपी है।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 29, 2026

West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (29 अप्रैल 2026) में मतदान जारी है, लेकिन इस बार सुर्खियों में कोई नेता नहीं, बल्कि एक पुलिस अधिकारी हैं। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के चर्चित ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ आईपीएस अजय पाल शर्मा को दक्षिण 24 परगना में पुलिस पर्यवेक्षक के तौर पर तैनात किया है। फाल्टा में टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के घर पहुंचकर उनके सख्त तेवर और चेतावनी ने सियासी माहौल गरमा दिया है, जिससे टीएमसी खेमे में हलचल बढ़ गई है। दूसरी ओर, ममता बनर्जी और उनकी पार्टी ने इस पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया है कि बाहरी अधिकारी मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।