वेलकम टू द जंगल का टीजर रिलीज, अक्षय कुमार की कॉमेडी वापसी

अक्षय कुमार की पिछली कॉमेडी फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी. अब एक्टर अपने इस सक्सेसफुल रन को आगे कायम रखने के लिए, वो हिट कॉमेडी फ्रेंचायजी वेल्कम का तीसरा पार्ट 'वेल्कम टू द जंगल' लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का एक छोटा सा टीजर जारी हुआ है, जिसमें हमें फिल्म की झलक दिखाई गई है. वेल्कम टू द जंगल में क्या लेकर आए अक्षय? वेल्कम टू द जंगल फिल्म में करीब 36 से ज्यादा बॉलीवुड एक्टर्स ने काम किया है, जो एक ही साथ नजर आने वाले हैं. टीजर के मुताबिक, वो सभी फिल्म के

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 15, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

अक्षय कुमार की पिछली कॉमेडी फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी. अब एक्टर अपने इस सक्सेसफुल रन को आगे कायम रखने के लिए, वो हिट कॉमेडी फ्रेंचायजी वेल्कम का तीसरा पार्ट 'वेल्कम टू द जंगल' लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का एक छोटा सा टीजर जारी हुआ है, जिसमें हमें फिल्म की झलक दिखाई गई है.

वेल्कम टू द जंगल में क्या लेकर आए अक्षय?
वेल्कम टू द जंगल फिल्म में करीब 36 से ज्यादा बॉलीवुड एक्टर्स ने काम किया है, जो एक ही साथ नजर आने वाले हैं. टीजर के मुताबिक, वो सभी फिल्म के अंदर ही एक नकली फिल्म में काम करेंगे, जो घने जंगलों में शूट होगी. लेकिन इसमें किसी भी जानवर को नहीं इस्तेमाल किया गया, सिवाए कुछ घोड़ों के.

टीजर के पहले ही सीन में इंडिया-पाकिस्तान बॉर्डर दिखाया जाता है, जहां से कुछ इंडिया की तरफ आते दिखे. फिर वेल्कम फिल्म का आइकॉनिक थीम सॉन्ग बजता है. आगे हम एक-एक करके फिल्म वेल्कम टू द जंगल की पूरी स्टारकास्ट को देखते हैं. इसमें परेश रावल, राजपाल यादव, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और बाकी सभी के बीच खूब सारा कंफ्यूजन और कॉमेडी दिखाई जाती है. साथ ही थोड़ा एक्शन भी हमें नजर आता है.

फैंस की पुरानी यादें होंगी ताजा
फिल्म के टीजर के अंत में हम सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की वो आइकॉनिक जुगलबंदी भी देख सकते हैं, जो काफी समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आएगी. खास बात ये भी है कि हम कई सालों के बाद अक्षय और रवीना टंडन को एक साथ देखने वाले हैं. टीजर में कुछ सेकेंड के लिए उनका एक सीन भी दिखाई दिया है, जो उनके फैंस की पुरानी यादें ताजा कर सकती है. दोनों एक्टर्स 20 साल के बाद एक फिल्म में नजर आने वाले हैं.

अक्षय कुमार की फिल्म वेल्कम टू द जंगल 26 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी. उससे पहले आने वाले सोमवार को मेकर्स फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज करेंगे. अब टीजर के बाद फैंस को इसके ट्रेलर का इंतजार है. उन्हें अभी तक अक्षय की फिल्म की पहली झलक पसंद आई है. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इसके वीएफएक्स पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

Leave a Comment

2