Weather Update: यूपी में मौसम का कहर, बारिश, कोहरा और तेज़ हवाओं का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में आज मौसम बदला रहेगा। कई जिलों में बारिश और तेज़ हवाओं की चेतावनी जारी की गई है, जबकि सहारनपुर से लखनऊ और गोरखपुर तक घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 2, 2026

Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है और ठंड का असर अब भी बना हुआ है। रविवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट महसूस की गई। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार के लिए भी कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि, तेज़ हवाओं और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेशवासियों को मौसम की इस दोहरी मार का सामना करना पड़ सकता है।

Kal Ka Mausam: बारिश, बर्फबारी या कोहरा? जानें कल के मौसम का पूरा अपडेट

बारिश, वज्रपात और 30–40 किमी प्रति घंटे की हवाएं

Weather Update
तेज़ हवाओं का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी में भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

घने कोहरे से बढ़ेगी परेशानी

बारिश के साथ-साथ घना कोहरा भी बड़ी समस्या बना हुआ है। सहारनपुर, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, ग़ाज़ियाबाद, हापुड़, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, संत कबीर नगर और गोरखपुर समेत कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 3 और 4 फरवरी को भी सुबह के समय कोहरे की मोटी परत देखने को मिल सकती है, जिससे दृश्यता कम रहेगी।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, औरैया, जालौन, कानपुर, झांसी, ललितपुर, महोबा और हमीरपुर में तेज़ हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़ और प्रयागराज में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इन इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

लखनऊ और एनसीआर का मौसम

राजधानी लखनऊ में सुबह आसमान साफ़ रहेगा, लेकिन दोपहर बाद बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है। देर शाम कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में सुबह से ही आंशिक बादल छाए रहेंगे और घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

तापमान में आएगा उतार-चढ़ाव

Weather Update
तेज़ हवाओं का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। कुल मिलाकर, अगले कुछ दिनों तक यूपी में मौसम अस्थिर बना रहेगा और लोगों को सावधानी बरतने की ज़रूरत है।

Weather Update: जम्मू-कश्मीर में चिल्ले खुर्द की शुरुआत, 10 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार