Weather Update: यूपी में अभी नहीं थमेगी बारिश! 38 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

उत्तर प्रदेश से मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 38 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

Weather Update

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

सितम्बर 18, 2026

Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है और जल्द ही राज्य से पूरी तरह अलविदा कहने की तैयारी में है। वर्तमान में प्रदेश के मौसम का मिजाज मिला-जुला बना हुआ है। जहां एक तरफ धूप खिल रही है, वहीं दूसरी तरफ बादलों की आवाजाही भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए अब अनुकूल परिस्थितियां बननी शुरू हो गई हैं।

Lucknow Weather: लखनऊ में अचानक बदला मौसम, आंधी के बाद

आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Weather Update
यूपी में अभी नहीं थमेगी बारिश!

आज यानी शुक्रवार, 18 सितंबर को मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चल सकती हैं, हालांकि राहत की बात यह है कि विभाग ने किसी भी तरह की भारी चेतावनी जारी नहीं की है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: इस क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। हालांकि, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और इटावा के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश: पूरब के कई जिलों में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। यहां कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।

किन 38 जिलों में बारिश की संभावना?

Weather Update
यूपी में अभी नहीं थमेगी बारिश!

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में आज बारिश होने की संभावना जताई है, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, इटावा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़। इन जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मीरजापुर, जौनपुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, बलिया, अंबेडकर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और संत कबीर नगर। इन क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

आगे कैसा रहेगा मानसून का रुख?

Weather Update
यूपी में अभी नहीं थमेगी बारिश!

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में तेजी से कमी आएगी और मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस दिन बारिश का दायरा और सिमट जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, जबकि पूर्वांचल के कुछेक इलाकों में ही छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में केवल एक या दो स्थानों पर ही हल्की बारिश होने की संभावना है।

इस तारीख से पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही संभागों में मौसम पूरी तरह शुष्क हो जाएगा और बारिश का दौर थम जाएगा। राहत की बात यह है कि इन आगामी दिनों के लिए किसी भी तरह के आंधी-तूफान या गंभीर चेतावनी का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Weather Update: यूपी में मानसून की विदाई शुरू! 35 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें कब बदलेगा मौसम