Weather Update: सीजन की पहली हिमपात से शिमला-मनाली में जनजीवन प्रभावित, दिल्ली-यूपी में बढ़ी ठिठुरन

उत्तर भारत में मौसम में बदलाव के चलते शिमला और मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जबकि दिल्ली-एनसीआर और अन्य मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ।

Weather Update

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 24, 2026

Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। शिमला और मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी ने पहाड़ी इलाकों को कड़ाके की ठंड की चपेट में ले लिया। शिमला शहर में जनवरी 2022 के बाद सबसे अधिक हिमपात दर्ज किया गया। तड़के चार बजे से तेज हवाएं चलीं, जिनकी गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंची। कई घरों की छतें उड़ गईं। बर्फबारी और बारिश के बाद पूरे प्रदेश में शीतलहर का असर महसूस किया गया।

मौसम विभाग ने 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की। प्रदेश में लगभग 600 बसें फंस गईं। सोलन में पहाड़ी से पत्थर गिरने से 15 वर्षीय लड़की हिमानी की मृत्यु हो गई। पीड़ित परिवार को तत्काल राहत राशि के रूप में 25 हजार रुपये दिए गए।

Weather Update: उत्तर भारत में फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर को लेकर IMD का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में सड़क और हवाई संपर्क प्रभावित

Weather Update
हिमपात से शिमला-मनाली में जनजीवन प्रभावित

कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह और टिटवाल में 2005 के बाद पहली बार बर्फबारी हुई। करनाह के निचले इलाकों में दो से पांच इंच बर्फ जमा हुई। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों की आवाजाही को रोक दिया गया है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे और मुगल रोड बंद होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।जम्मू के पर्यटन स्थलों पत्नीटाप और माता वैष्णो देवी के भवन पर भी पहली बर्फबारी दर्ज हुई, जिससे यात्रा में सात घंटे की देरी हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में अगले 24 घंटे में हिमस्खलन की चेतावनी दी है।

उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फ की चादर

उत्तराखंड के बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित कई पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी हुई। नैनीताल की ऊंची चोटियों पर भी मौसम की पहली बर्फबारी हुई। अल्मोड़ा जनपद के भरतकोट और द्रोणागिरि पर्वतमाला में बर्फ जमी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक चंद्र सिंह तोमर के अनुसार पर्वतीय इलाकों में आंशिक बादल और हल्की वर्षा-बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी।

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में बारिश और ठंड

Weather Update
हिमपात से शिमला-मनाली में जनजीवन प्रभावित

मैदानी इलाकों में बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। दिल्ली में साल की पहली बारिश हुई, जिससे शहर में वायु गुणवत्ता में सुधार आया। इसके बावजूद दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक की समस्या बढ़ गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तराई और उत्तराखंड से सटे लगभग 15 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया।

पंजाब के जालंधर, लुधियाना, मुक्तसर और पटियाला में तेज वर्षा और ओलावृष्टि हुई। पटियाला में बिजली के खंभे में करंट लगने से एक छात्र की मौत हो गई। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में शनिवार तक इसी तरह के मौसम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल और कश्मीर में भारी बर्फबारी

कश्मीर में गुलमर्ग, सोनमर्ग और युसमर्ग समेत उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में तीन से पांच फुट तक बर्फ जमी। शोपियां में पीर पंजाल के साथ सटे इलाकों में भारी हिमपात हुआ। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवयुग सुरंग के पास बर्फबारी के कारण यातायात बाधित रहा।

Weather Update: झमाझम बारिश के बाद दिल्ली-NCR में ठिठुरन, जानें मौसम का हाल