Weather Update: दिल्ली-UP समेत 17 राज्यों में आफत की बारिश, तेज हवाओं का अलर्ट

5 सितंबर को मौसम अचानक करवट लेने वाला है। दिल्ली-UP समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है। कहीं बिजली गिरने का खतरा है तो कहीं मूसलाधार बारिश मुश्किल बढ़ा सकती है। अगले कुछ घंटे किन राज्यों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक रहेंगे, जानिए पूरा अपडेट।

दिल्ली-UP समेत 17 राज्यों में आफत की बारिश

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 5, 2026

Weather Update: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। 5 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, पूर्वी भारत के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।

मौसम की यह स्थिति किसानों और पहाड़ी इलाकों की यात्रा करने वाले लोगों के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है। बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में बाहर निकलने से पहले स्थानीय मौसम अपडेट जरूर देखना जरूरी है।

इन 17 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, मेघालय और केरल में मौसम खराब रहने की संभावना है।

इस दौरान कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी चल सकती है। पूर्वी भारत में बिजली गिरने और वज्रपात का खतरा अधिक रहने की आशंका है। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं का असर

राजधानी दिल्ली में 5 सितंबर को मध्यम बारिश के साथ आंधी की संभावना है। तेज हवाओं की रफ्तार करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में कई जिलों के लिए येलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, हापुड़, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, संभल, एटा, इटावा, सीतापुर, कानपुर, बिजनौर, मैनपुरी, हरदोई, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया समेत कई जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

बिहार में बिजली गिरने का खतरा

बिहार के पटना, गया, गोपालगंज, मधेपुरा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। हवा करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। कई क्षेत्रों में आकाशीय बिजली का खतरा भी रहेगा।

झारखंड और पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बिगड़ेगा

झारखंड के देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, पश्चिमी एवं पूर्वी सिंहभूम, पलामू और गुमला में भारी बारिश का अलर्ट है। हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। रांची में तापमान 29 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भी भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के चंबा, शिमला, मंडी, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, किन्नौर और ऊना में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है।

राजस्थान, पंजाब और मध्य प्रदेश में भी अलर्ट

राजस्थान के दौसा, झालावाड़, कोटा, अजमेर, टोंक, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, बाड़मेर, करौली, जोधपुर और झुंझुनू में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है। पंजाब के कई जिलों में बारिश के साथ 50-55 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं।

मध्य प्रदेश के छतरपुर, उमरिया, भिंड, कटनी, इंदौर, बालाघाट, रतलाम, झाबुआ, मंडला, सीधी, सिंगरौली और भोपाल में भी बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग की चेतावनी को नजरअंदाज न करें

मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए किसानों को खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों को भूस्खलन, तेज बारिश और खराब मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर ही यात्रा की योजना बनानी चाहिए