27 मई से बन रहा व्यातिपात योग, ज्योतिष में बताया गया संवेदनशील काल

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनके संयोग का मानवीय जीवन पर गहरा असर पड़ता है. मई के महीने में एक ऐसा ही महत्वपूर्ण और संवेदनशील ज्योतिषीय संयोग बनने जा रहा है, जिसे व्यातिपात योग कहा जाता है. 27 मई को सूर्य और चंद्रमा की विशेष स्थिति के कारण इस योग का निर्माण हो रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जब सूर्य और चंद्रमा एक-दूसरे के ठीक आमने-सामने यानी 180 डिग्री की स्थिति पर आते हैं, तब इस ऊर्जावान और तनावपूर्ण योग का निर्माण होता है. इस दौरान कॉस्मिक एनर्जी का स्तर बहुत हाई होता है, जिसका सीधा असर

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनके संयोग का मानवीय जीवन पर गहरा असर पड़ता है. मई के महीने में एक ऐसा ही महत्वपूर्ण और संवेदनशील ज्योतिषीय संयोग बनने जा रहा है, जिसे व्यातिपात योग कहा जाता है. 27 मई को सूर्य और चंद्रमा की विशेष स्थिति के कारण इस योग का निर्माण हो रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जब सूर्य और चंद्रमा एक-दूसरे के ठीक आमने-सामने यानी 180 डिग्री की स्थिति पर आते हैं, तब इस ऊर्जावान और तनावपूर्ण योग का निर्माण होता है.

इस दौरान कॉस्मिक एनर्जी का स्तर बहुत हाई होता है, जिसका सीधा असर सभी राशियों पर पड़ता है. इस साल यह योग 27 मई को सुबह 3 बजे से शुरू होकर 30 मई तक रहेगा. ज्योतिषियों के मुताबिक, इस अवधि में किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत से बचना चाहिए.

क्या होता है व्यातिपात योग?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य और चंद्रमा के एक-दूसरे के विपरीत होने पर व्यातिपात योग बनता है. इस समय ब्रह्मांड में ऊर्जा का प्रवाह काफी बदल जाता है, जिससे मानसिक तनाव और कार्यों में देरी की स्थिति बन सकती है. इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों या तय कार्यक्रमों में रुकावटें आ सकती हैं.

इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद अलर्ट:
1. वृषभ राशि (Taurus):
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है. व्यातिपात योग के दौरान आपको आर्थिक फैसलों को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी. पैसों के लेन-देन या किसी भी बड़े निवेश से बचें. इस अवधि में धैर्य बनाए रखना ही आपके लिए सबसे बड़ा उपाय है.

2. सिंह राशि (Leo):
सिंह राशि वाले जातकों को इस दौरान कार्यक्षेत्र में बहुत संभलकर रहने की सलाह दी जाती है. ऑफिस में सहयोगियों या सीनियर्स के साथ वैचारिक मतभेद या विवाद होने की आशंका है. कोई भी आर्थिक फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर कर लें.

3. कन्या राशि (Virgo):
कन्या राशि के जातकों के लिए वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा. इस अवधि में आपके द्वारा कही गई किसी सामान्य बात का भी बतंगड़ बन सकता है.  किसी भी परिस्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया (Reaction) देने से बचें. 

2