लीलाटोला में शराब दुकान हटाने को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन, ग्रामीणों में आक्रोश

राजेन्द्रग्राम. थाना करनपठार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लीलाटोला में संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर बुधवार, 18 फरवरी 2026 को ग्रामीणों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवा इस आंदोलन में शामिल हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गांव में शराब दुकान संचालित होने से सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है और हाल ही में सामने आए छेड़छाड़ एवं मारपीट के आरोपों ने ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ा दिया है। धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि 13

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 18, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

राजेन्द्रग्राम.

थाना करनपठार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लीलाटोला में संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर बुधवार, 18 फरवरी 2026 को ग्रामीणों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवा इस आंदोलन में शामिल हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गांव में शराब दुकान संचालित होने से सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है और हाल ही में सामने आए छेड़छाड़ एवं मारपीट के आरोपों ने ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ा दिया है।

धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि 13 फरवरी की रात आदिवासी युवतियों के साथ कथित अभद्रता और उनके परिजनों के साथ मारपीट की घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। मामले में थाने में शिकायत भी दी गई है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है । प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, शराब दुकान की जांच और उसे तत्काल हटाने की मांग की। आंदोलन के दौरान “नशा मुक्त गांव” और “शराब दुकान हटाओ” जैसे नारे गूंजते रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उचित कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Leave a Comment

2