रायगढ़ में ग्रामीणों ने असली के पैकेट में पकड़ा नकली दही

रायगढ़. जिले में गुरुवार शाम पिकअप लोड दही के डिब्बे व दूग्ध उत्पाद के पैकेट में ब्रांड का लेबल चेंज किया जा रहा था। तभी मोहल्लेवासियों की सूचना में इसे पकड़ लिया गया है। इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में जांच पूरी की। जहां नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 2 लाख मिलावटी दूग्ध उत्पाद को जब्त किया गया है। चक्रधर नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला दुर्ग से एक संदिग्ध पिकअप वाहन के माध्यम से रायगढ़ शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी मात्रा में दुग्ध उत्पादों का विक्रय किया जा रहा

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 25, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रायगढ़.

जिले में गुरुवार शाम पिकअप लोड दही के डिब्बे व दूग्ध उत्पाद के पैकेट में ब्रांड का लेबल चेंज किया जा रहा था। तभी मोहल्लेवासियों की सूचना में इसे पकड़ लिया गया है। इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में जांच पूरी की। जहां नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 2 लाख मिलावटी दूग्ध उत्पाद को जब्त किया गया है।

चक्रधर नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला दुर्ग से एक संदिग्ध पिकअप वाहन के माध्यम से रायगढ़ शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी मात्रा में दुग्ध उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है। इन उत्पादों में खाद्य लेबल और रैपर से छेड़छाड़ की जा रही है। नदंनम की जगह वैद्य फूड्स का लेबल लगाया जा रहा है। पिकअप वाहन में दही व कॉटेज एनालॉग जैसे दुग्ध उत्पाद 5 व 15 किलोग्राम के बंद प्लास्टिक जारों एवं पैकेटों में थे।

इसके बाद पुलिस ने पिकअप को थाने लाकर मामला फूड एंड सेफ्टी विभाग के सुपुर्द किया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम तत्काल थाना परिसर पहुंची। वाहन में भरे दुग्ध उत्पादों की जांच शुरू की।जांच के दौरान यह बात सामने आया कि छोटे अतरमुड़ा गांधी नगर, केलोविहार की रहने वाली कस्तूरी डेयरी की प्रोपराइटर सोनिया जायसवाल के द्वारा बिक्री के लिए वैद्य फूड्स प्रोडक्ट्स शंकर नगर भिलाई-3, कुम्हारी, जिला दुर्ग से मंगाए गए थे।

Leave a Comment

2