शुक्र का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर, वृषभ समेत 4 राशियों की बदलेगी किस्मत

 द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 मई 2026 को शुक्र ग्रह आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसे ज्योतिष में काफी प्रभावशाली माना जाता है. यह बदलाव सुख-सुविधाओं, आकर्षण और धन से जुड़े मामलों में तेजी ला सकता है. खास बात यह है कि आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं, जो अचानक घटनाओं और लाभ के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में शुक्र और राहु का यह युति कुछ राशियों के लिए खास मौके लेकर आ सकता है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दौरान कई लोगों को रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आय के नए रास्ते खुल सकते

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 2, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 मई 2026 को शुक्र ग्रह आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसे ज्योतिष में काफी प्रभावशाली माना जाता है. यह बदलाव सुख-सुविधाओं, आकर्षण और धन से जुड़े मामलों में तेजी ला सकता है. खास बात यह है कि आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं, जो अचानक घटनाओं और लाभ के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में शुक्र और राहु का यह युति कुछ राशियों के लिए खास मौके लेकर आ सकता है.

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दौरान कई लोगों को रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आय के नए रास्ते खुल सकते हैं और लग्जरी लाइफ से जुड़ी इच्छाएं भी पूरी हो सकती हैं. खासतौर पर व्यापार, मीडिया, कला और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा मिलने की संभावना है. आइए जानते हैं किन 4 राशियों के लिए यह समय सबसे ज्यादा फायदेमंद रह सकता है.

वृषभ राशि (Taurus)
इस गोचर का सबसे ज्यादा फायदा वृषभ राशि वालों को मिल सकता है. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. जो पैसा लंबे समय से अटका हुआ था, वह वापस मिल सकता है. नौकरी में नए अवसर मिलेंगे. ऑफिस में आपकी स्थिति मजबूत होगी. बिजनेस में भी कोई बड़ा फायदा हो सकता है. निजी जीवन में आकर्षण बढ़ेगा. रिश्ते बेहतर होंगे.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से राहत देने वाला रहेगा. आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं. निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. सीनियर्स का सहयोग मिलेगा. जो लोग क्रिएटिव या मीडिया फील्ड में हैं, उनके लिए यह समय खासतौर पर अच्छा साबित हो सकता है. परिवार में भी शांति बनी रहेगी.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है. विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है. यात्रा के योग बन सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे. समाज में आपकी पहचान बढ़ेगी. लोग आपके काम की तारीफ करेंगे. रिश्तों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए यह समय कई तरह से फायदेमंद रहने वाला है. अचानक धन मिलने की संभावना है और पुराने निवेश से भी लाभ मिल सकता है. करियर में नए रास्ते खुलेंगे और आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और रिश्तों में मिठास आएगी. रचनात्मक कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं.

Leave a Comment

2