Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। देहरादून में सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा, जबकि त्यूणी क्षेत्र में हल्की बारिश दर्ज की गई। चकराता में बारिश के साथ घना कोहरा भी देखने को मिला। फिलहाल देहरादून जिले में आपदा से जुड़ी स्थिति सामान्य बताई गई है।
लगातार हो रही बारिश ने पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बढ़ा दी है। नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ने से कई स्थानों पर आवाजाही प्रभावित हुई है। आकाशीय बिजली और तेज गर्जना ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
Uttarakhand News: उत्तराखंड में बड़ा साइबर संकट! FIR पोर्टल ठप, लाखों
तीन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
मौसम के बिगड़े तेवर को देखते हुए बुधवार को देहरादून और नैनीताल समेत तीन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
कोटद्वार क्षेत्र में भी बादल छाए हुए हैं। नजीबाबाद-बुवाखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा के पास चूना धारा में रात के दौरान मलबे के साथ बड़ा बोल्डर सड़क पर आ गया था। इससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, हालांकि बाद में बोल्डर हटाकर रास्ता खोल दिया गया। वहीं कांडी-लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग पर कई जगह मलबा आने से यातायात बंद है।
बारिश और उफनती नदियों ने ली 11 लोगों की जान
मंगलवार को बारिश और उससे जुड़ी घटनाओं ने कई परिवारों को गहरे सदमे में पहुंचा दिया। प्रदेश में भूस्खलन और तेज नदी-नालों में बहने की घटनाओं में 11 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि दो लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। देहरादून में तेज बहाव के कारण दो बच्चे नहर में बह गए। इनमें एक 11 वर्षीय बच्चे का शव बरामद कर लिया गया, जबकि बालावाला क्षेत्र में बहे दूसरे बच्चे की तलाश जारी है। पुलिस के साथ SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं।
रपटे में बहे दो वाहन, दो छात्रों की मौत
प्रेमनगर क्षेत्र में कंडोली-बिधोली पुल के पास बरसाती रपटे में तेज पानी के बहाव के कारण दो वाहन बह गए। इनमें सवार लोगों को बचाने के लिए पुलिस, NDRF और SDRF ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक युवक और एक युवती की मौत हो गई।
मृतकों में जयपुर निवासी 21 वर्षीय अक्षय शामिल था, जो प्रेमनगर की एक निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। दूसरे वाहन में सवार 19 वर्षीय कनन सचदेवा की भी हादसे में जान चली गई। वह श्रीगंगानगर की एक यूनिवर्सिटी में MBBS की छात्रा थी।
पौड़ी में नदी में बही महिला, मां-बेटी की भी मौत
पौड़ी जिले में पश्चिमी नयार नदी में एक महिला के बहने की घटना सामने आई है। आशा देवी की तलाश में पुलिस और SDRF की टीमें अभियान चला रही हैं।
वहीं उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा के सनेह क्षेत्र में कोल्हू नदी पार करने के दौरान एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। तेज बहाव में पति, पत्नी और उनकी एक वर्षीय बेटी बह गए। स्थानीय लोगों ने पति को बचा लिया, लेकिन पत्नी जेनम और मासूम बेटी की मौत हो गई। करीब एक किलोमीटर दूर दोनों के शव बरामद किए गए।
अल्मोड़ा में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
अल्मोड़ा के हवालबाग क्षेत्र के वड्यूड़ा गांव में भारी बारिश के बाद घर में मलबा घुसने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में प्रेमा देवी, उनकी बेटी कल्पना आर्या और बेटे मनीष कुमार की जान चली गई। परिवार में कुछ महीनों बाद शादी की तैयारियां होनी थीं, लेकिन हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। मृतका की बेटी रजनी की दिसंबर में शादी प्रस्तावित थी। हादसे के समय वह अल्मोड़ा में थी। घटना की खबर मिलने के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है।उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच प्रशासन के सामने अब राहत और बचाव अभियान के साथ-साथ बंद सड़कों को खोलने और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने की चुनौती है।
Roorkee Double Murder : राखी से पहले रुड़की में डबल मर्डर, भाई ने










