Uttarakhand News: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का अवसर, लोअर पीसीएस भर्ती का विज्ञापन जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका सामने आया है। लोअर पीसीएस 2026 के तहत 54 पदों पर आवेदन शुरू हो चुके हैं। नायब तहसीलदार से लेकर निरीक्षक तक के पद शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 26 नवंबर है। जानिए किस पद पर कितनी वैकेंसी और परीक्षा का पूरा पैटर्न।

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का अवसर

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

नवम्बर 7, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सम्मिलित राज्य सिविल (अवर) अधीनस्थ सेवा परीक्षा यानी लोअर पीसीएस 2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 54 पदों को भरा जाएगा। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 नवंबर से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

नायब तहसीलदार समेत आठ तरह के पदों पर होगी भर्ती

लोअर पीसीएस भर्ती के माध्यम से नायब तहसीलदार, आबकारी निरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, कर अधिकारी और गन्ना विकास विभाग से जुड़े पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदों के अनुसार रिक्तियों का ब्योरा भी जारी कर दिया गया है। सबसे अधिक 20 पद विपणन निरीक्षक के हैं, जबकि नायब तहसीलदार के 13 पद निर्धारित किए गए हैं।

किस पद के लिए कितनी हैं रिक्तियां?

आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, आबकारी निरीक्षक के चार, पूर्ति निरीक्षक के दो, श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पांच और कर अधिकारी के पांच पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक का एक और गन्ना विकास निरीक्षक के चार पद शामिल हैं। इस तरह कुल रिक्तियों की संख्या 54 है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पदों का विवरण आधिकारिक विज्ञापन में जरूर देख लें।

26 नवंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

आवेदन प्रक्रिया 6 नवंबर से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 26 नवंबर तक का समय दिया गया है। आवेदन पत्र में किसी प्रकार की गलती होने पर उम्मीदवार 3 दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच संशोधन कर सकेंगे। इसलिए आवेदन करते समय व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक विवरण और अन्य जरूरी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरना जरूरी है।

वर्ग के अनुसार निर्धारित किया गया आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों को 166.36 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 76.36 रुपये निर्धारित किया गया है।

19 शहरों में आयोजित होगी प्रारंभिक परीक्षा

लोअर पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा उत्तराखंड के 19 शहरों में आयोजित की जाएगी। इनमें अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, चंपावत, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, रुद्रपुर, खटीमा, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार और रुद्रप्रयाग शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा में 150 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए दो घंटे का समय निर्धारित है।

मुख्य परीक्षा 600 और इंटरव्यू 75 अंकों का होगा

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मुख्य परीक्षा में चार प्रश्नपत्र होंगे। भाषा एवं सामान्य हिंदी और निबंध के लिए 100-100 अंक निर्धारित हैं। सामान्य अध्ययन प्रथम और सामान्य अध्ययन द्वितीय के प्रश्नपत्र 200-200 अंकों के होंगे। इस तरह मुख्य परीक्षा कुल 600 अंकों की होगी। इसके बाद 75 अंकों का इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

पीसीएस-जे परीक्षा में बेटियों का शानदार प्रदर्शन

इसी बीच उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार शाम पीसीएस-जे परीक्षा का परिणाम भी जारी किया। इसमें वंशिका गहलोत ने पहला स्थान हासिल किया है। परीक्षा में कुल आठ अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जिनमें सात बेटियां शामिल हैं। इस परिणाम को न्यायिक सेवा में महिलाओं की उल्लेखनीय सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Uttarakhand News: दिवाली पर सैनिकों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, देश की

2