Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, समूह-ग की 7 परीक्षाओं की नई तारीखें जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। UKSSSC ने समूह-ग की सात भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया है। साथ ही वैयक्तिक सहायक और आशुलिपिक समेत 101 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन, परीक्षा और नई तारीखों से जुड़ी पूरी जानकारी यहां जानें।

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी,

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 9, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग की सात भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके साथ ही वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक समेत विभिन्न पदों पर 101 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की गई है। इससे लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तिथियों के अनुसार अपनी रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।

Uttarakhand News: बिना मान्यता चल रहे मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में 107

सात भर्ती परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव

आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया गया है। पशुधन प्रसार अधिकारी, सर्वेक्षक और साहसिक खेल अधिकारी के पदों के लिए होने वाली परीक्षा अब 20 सितंबर की जगह 18 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। वहीं, कैमरामैन और प्राविधिक सहायक इतिहास की परीक्षा की तारीख भी बदली गई है। पहले यह परीक्षा 18 अक्तूबर को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे 20 सितंबर को कराया जाएगा।

सहायक लेखाकार की परीक्षा भी निर्धारित कार्यक्रम से आगे बढ़ाई गई है। यह परीक्षा अब 4 अक्तूबर के बजाय 1 नवंबर को होगी। इसी तरह वैयक्तिक सहायक परीक्षा की तारीख 1 नवंबर से बदलकर 20 दिसंबर कर दी गई है। विज्ञान इंटर और स्नातक स्तर के पदों के लिए प्रस्तावित परीक्षा 17 जनवरी को ही आयोजित होगी। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पिछले कैलेंडर में वर्ष 2026 प्रकाशित हो गया था, जबकि सही वर्ष 2027 है।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

101 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू

101 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू
101 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक और महत्वपूर्ण अवसर है। आयोग ने वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक, आशुलिपिक ग्रेड-2, स्टेनोग्राफर समेत अन्य समूह-ग पदों के लिए कुल 101 रिक्तियों का विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होगी और अभ्यर्थी 14 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में किसी तरह की गलती होने पर 17 से 19 अक्तूबर के बीच उसमें सुधार का मौका दिया जाएगा। लिखित परीक्षा की संभावित तारीख 20 दिसंबर तय की गई है।

19 विभागों में होंगी नियुक्तियां

इस भर्ती के तहत राज्य के 19 अलग-अलग विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें आवास विभाग में वैयक्तिक सहायक के 22 पद, आयुक्त कुमाऊं मंडल में 16 पद और वन निगम में 10 पद शामिल हैं। वैयक्तिक सहायक पद के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही 80 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति की आवश्यकता रखी गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आशुलिपिक पद के लिए जरूरी योग्यता

आशुलिपिक पद के लिए जरूरी योग्यता
आशुलिपिक पद के लिए जरूरी योग्यता

आशुलिपिक पद के लिए भी अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा हिंदी और अंग्रेजी आशुलेखन में न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट की गति तथा टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की स्पीड जरूरी है। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 150 रुपये शुल्क देना होगा। ऐसे में उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकती है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले पद, योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा कार्यक्रम से जुड़ी सभी शर्तों को ध्यान से जांच लें।

Uttarakhand News: माउंट किलिमंजारो चढ़कर लौटे नन्हे पर्वतारोही, CM