Weather Update: अगले 3 दिन सावधान! 23 जिलों में भारी बारिश, जानें अपने शहर का हाल

यूपी में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 23 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। आखिर किन शहरों में सबसे ज्यादा बारिश होगी और आज आपके शहर का मौसम कैसा रहेगा?

23 जिलों में भारी बारिश, जानें अपने शहर का हाल

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 7, 2026

Weather Update: यूपी में मानसून लगातार अपना रुख दिखा रहा है। ऐसे में बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेस के कई हिस्सों में जमकर बारिश देखने को मिली। खासतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से लेकर मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की माने तो शनिवार को भी राज्य के 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आगरा समेत आइए जानते हैं अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: आज से फिर बरसेंगे बादल, आंधी-बिजली के साथ भारी बारिश

पश्चिमी यूपी में सामान्य से 62 फीसदी ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमानित औसत बारिश 6 मिलीमीटर के मुकाबले 9.7 मिलीमीटर दर्ज की गई। यह सामान्य से करीब 62 फीसदी अधिक है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमानित 5.7 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले 6.6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई, जो सामान्य से लगभग 17 फीसदी ज्यादा है।

इन 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और बदायूं शामिल हैं। इन जिलों के आसपास के क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

ललितपुर में सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सबसे अधिक 49.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा जालौन में 34, झांसी में 26, महोबा में 25, सुल्तानपुर में 24, हमीरपुर में 19, अयोध्या में 18, इटावा में 15 और फिरोजाबाद तथा लखनऊ में 11-11 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।

लखनऊ में बादल और बारिश के आसार

राजधानी लखनऊ में शनिवार को मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि बीच-बीच में धूप निकलने की भी संभावना है। लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

बस्ती रहा सबसे गर्म, हरदोई में सबसे कम तापमान

शुक्रवार को बस्ती उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। वहीं हरदोई में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से करीब चार डिग्री कम रहा।

6 से 8 सितंबर तक पूर्वी यूपी में फिर बढ़ेगी बारिश

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह के मुताबिक उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। अगले 48 घंटों के दौरान इसके मध्य प्रदेश के उत्तर-मध्य हिस्से में अर्द्ध-स्थिर रहने की संभावना है। इसके चलते पश्चिमी यूपी में बारिश का प्रभाव बने रहने के बाद सिस्टम के मुड़ने पर 6 से 8 सितंबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद सिस्टम का असर कम होने के साथ प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में भी कमी आने की संभावना है।

आगरा में तेज बारिश से सड़कों पर भरा पानी

आगरा में शुक्रवार शाम अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई जगह झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Weather Update: यूपी-बिहार में बारिश से बढ़ी मुसीबत, दिल्ली-NCR समेत