Weather Update: यूपी-बिहार में बारिश से बढ़ी मुसीबत, दिल्ली-NCR समेत 14 राज्यों में IMD का अलर्ट

यूपी-बिहार में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, दिल्ली-NCR समेत 14 राज्यों में IMD का अलर्ट, अगले कुछ घंटों में तेज बारिश, आंधी और हवाओं का खतरा, जानिए किन शहरों में बिगड़ सकता है मौसम और कहां जलभराव-बाढ़ जैसे हालात बढ़ने की आशंका

यूपी-बिहार में बारिश से बढ़ी मुसीबत

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 6, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Weather Update: देशभर में इन दिनों मानसून सक्रिय देखने को मिल रहे हैं। तेज बारिश के कारण कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हो गए है। IMD  के रविवार, 6 सितंबर को उत्तर भारत से लेकर मध्य और पश्चिमी भारत के कई राज्यो में बारिश के आसार जताए हैं। ऐसे में अगले 4 से 5 दिनों तक समेत कई राज्यो में लगातार बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे बाढ़ की स्थिति भी बन सकती है। आइए जानते हैं आपके राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

इन राज्यों में तेज बारिश के आसार

मौसम विभागे के अनुसार यूपी, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में तेज बारिश के आसार जताए गए हैं। जबकि कई और इलाकों में मौसम खराब होने के आसार जताए गए हैं। मध्य भारत और पश्चिमी भारत में सक्रिय मानसूनी सिस्टम बारिश का मुख्य कारण बना हुआ है। इसके असर से आने वाले दिनों में भी कई राज्यों मे बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

यूपी के मौसम का जानें हाल

यूपी में आज यानी रविवार को प्रदेश के ज्यादार हिस्सों में बारिश के आसार जताए गए हैं। प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, मिर्जापुर, बलिया, देवरिया और सोनभद्र समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद और मुरादाबाद में भी मौसम बिगड़ने की संभावना है। राज्य के कई इलाकों में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश देखने को मिल रही है। लगातार बारिश के कारण कुछ नदियों का जलस्तर बढ़ा है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की चुनौती भी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था।

दिल्ली-NCR में आज भी बरसेंगे बादल

दिल्ली-NCR के लोगों को फिलहाल बारिश से राहत मिलने की संभावना जताई गई हैँ। मौसम विभाग की माने को आज रविवार को दिल्ली और उसके आसपास के कई इलाकों में बारिश हो सकती हैं। शनिवार को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हुई, जिसके बाद कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई।

बारिश के कारण दिल्ली के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इससे उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। फिलहाल राजधानी का मौसम सुहावना बना हुआ है और सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की धुंध भी दिखाई दे रही है।

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

पहाड़ी राज्यो की बात करें तो उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार तेज बारिश का बीच भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। पहाड़ी इलाकों मे बारिश की वजह से सड़के प्रभावित होने और आवाजही में परेशानी के आसार हैं। जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों की संवेदनशीन इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कश्मीर में बर्फबारी

एक तरफ जहां देशभर में तेज बारिश के देखने को मिल रही हैं, वहीं जम्मू कश्मीर में मौमस का मिजाज अचानक बदल गया। यहां पहली बर्फबारी देखने को मिली, जिससे तापमान में गिरावट हुई है। मौसम का यह बदलाव आने वाले दिनों में पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग की मानें तो 6 से 8 सितंबर के बीच देश के कई राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिला है। ऐसे में लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट और प्रशासन की एडवाइजरी पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

Weather Update: हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, जानें आपके