UP News: ऊंचाहार में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन, CM योगी ने स्वीकारा न्योता

रायबरेली के ऊंचाहार में 11 से 17 सितंबर तक भव्य श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा कथा का वाचन करेंगे। कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे ने CM योगी आदित्यनाथ को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया। उनके संभावित आगमन से श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ा है।

UP News

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

सितम्बर 7, 2026

UP News: रायबरेली के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में आगामी 11 से 17 सितंबर तक श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। देश के प्रसिद्ध कथा वाचक परम पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से कथा का वाचन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र के शिवभक्तों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों की ओर से कथा को भव्य और व्यवस्थित बनाने की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।

UP Election 2027: Sitapur की हॉट सीट महमूदाबाद में किसका बजेगा डंका? जानिए जातीय समीकरण से लेकर चुनावी इतिहास तक की फुल रिपोर्ट

ऊंचाहार शिव महापुराण कथा में CM योगी को आमंत्रण

बताते चले कि, इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को ऊंचाहार में आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण कथा में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित भी किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को आयोजन की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की संभावित सहभागिता के बारे में भी जानकारी दी।

शिव महापुराण कथा को लेकर मंत्री ने बताई खास बात

सीएम योगी से मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे ने कहा कि ऊंचाहार में होने वाला यह आयोजन सिर्फ धार्मिक कथा तक सीमित नहीं है। उनके मुताबिक, महाशिवपुराण कथा सनातन आस्था, भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता का विराट संगम बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ लोगों के बीच आपसी भाईचारे और एकता को भी मजबूत करने का माध्यम बनते हैं।

CM योगी ने शिव महापुराण कथा का निमंत्रण स्वीकार किया

मिली जानकारी के मुताबिक, बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऊंचाहार में होने वाले इस पावन धार्मिक आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की और मंत्री मनोज कुमार पांडे के निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर लिया। मुख्यमंत्री की ओर से आमंत्रण स्वीकार किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र के शिवभक्तों और श्रद्धालुओं में उत्साह और बढ़ गया है। अब लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन और उनके स्वागत का इंतजार है।

11 से 17 सितंबर तक चलेगी भव्य धार्मिक कथा

श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 11 सितंबर से शुरू होकर 17 सितंबर तक चलेगा। सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा वाचन को लेकर भी भक्तों में विशेष उत्साह है। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा और कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा है।

ऊंचाहार में धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां तेज

महाशिवपुराण कथा को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए आयोजन से जुड़े लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में धार्मिक माहौल बनता दिखाई दे रहा है। आयोजकों की कोशिश है कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और कथा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो। इसके लिए आयोजन स्थल से जुड़ी व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है।

ऊंचाहार की धरती पर दिखेगा सनातन संस्कृति का भव्य स्वरूप

आयोजकों का कहना है कि शिव महापुराण कथा के माध्यम से ऊंचाहार की धरती पर श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति का भव्य स्वरूप देखने को मिलेगा। पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से होने वाली कथा को लेकर श्रद्धालुओं में पहले से ही उत्साह है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन से इस आयोजन की गरिमा और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। अब सभी की नजरें 11 सितंबर से शुरू होने वाले इस भव्य धार्मिक आयोजन पर टिकी हैं।

UP News: सीएम योगी ने बताया शिक्षा का नया रोडमैप, AI और डिजिटल साक्षरता बनेगी ताकत