पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, बेटे रनिंदर से ED करेगी सवाल-जवाब

चंडीगढ़  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रनिंदर सिंह को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। अधिकारियों के अनुसार, यह मामला कथित तौर पर विदेशी संपत्तियों के मालिकाना हक और अवैध लेनदेन से जुड़ा है। पिता-पुत्र पर आरोप है कि वे स्विट्जरलैंड के बैंक खाते सहित कुछ विदेशी संपत्तियों के लाभार्थी हैं। आपको बता दें कि यह जांच 2016 में आयकर विभाग द्वारा की गई खोजों से शुरू हुई थी, जिसमें विदेशी संस्थाओं के माध्यम से संचालित संपत्तियों का पता चला था।

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 12, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़ 

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रनिंदर सिंह को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। अधिकारियों के अनुसार, यह मामला कथित तौर पर विदेशी संपत्तियों के मालिकाना हक और अवैध लेनदेन से जुड़ा है। पिता-पुत्र पर आरोप है कि वे स्विट्जरलैंड के बैंक खाते सहित कुछ विदेशी संपत्तियों के लाभार्थी हैं। आपको बता दें कि यह जांच 2016 में आयकर विभाग द्वारा की गई खोजों से शुरू हुई थी, जिसमें विदेशी संस्थाओं के माध्यम से संचालित संपत्तियों का पता चला था।

सूत्रों के मुताबिक, ED ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को गुरुवार (12 फरवरी 2026) को जालंधर कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा था, जबकि उनके बेटे रनिंदर सिंह को अगले दिन शुक्रवार (13 फरवरी 2026) को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। सूत्रों ने बताया कि अमरिंदर सिंह 12 फरवरी को पेश नहीं हो पाएंगे क्योंकि उन्हें हाल ही में मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ईडी अमरिंदर सिंह को पेश होने और अपना बयान दर्ज कराने के लिए एक नयी तारीख दे सकता है।

यह कदम पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के सितंबर 2025 के आदेश से संबंधित है। उच्च न्यायालय ने तब अमरिंदर सिंह और उनके बेटे द्वारा दायर उन याचिकाओं को खारिज कर दिया था, जिनमें उन्होंने आयकर विभाग द्वारा उनके खिलाफ दाखिल आरोप पत्र की जांच करने से ईडी को रोकने का अनुरोध किया था। दोनों पर आरोप है कि वे स्विस बैंक खाते सहित कुछ विदेशी संपत्तियों के लाभार्थी हैं।

यह मामला 2011 में फ्रांस सरकार से भारत को प्राप्त विश्वसनीय सूचनाओं से संबंधित है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि अमरिंदर सिंह का परिवार विदेशी व्यापारिक संस्थाओं के माध्यम से रखरखाव और नियंत्रण की जाने वाली विदेशी संपत्तियों का लाभार्थी है।

Leave a Comment

2